सुभाषचंद्र का पत्र अपने मित्र केलकरजी के लिये...
जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से सूरदास पैकरा सातवी कक्षा के पाठ 13 से सुभाषचन्द्र बोस का पत्र को सुना रहे हैं| यह पाठ माँडले जेल से लिखा गया नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का पत्र है, जो उन्होंने अपने मित्र केलकरजी को लिखा था। इसमें माँडले जेल में लोकमान्य तिलक को जो कष्ट भोगने पड़े, देशभक्तों को अंग्रेज सरकार ने जो यातनायें दीं, उनका भावपूर्ण वर्णन किया गया है| (AR)
Posted on: Dec 15, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
7वी कक्षा की ब्रेल बुक, ब्रेक किट, बोर्ड की आवश्यकता है, मदद करें-
ग्राम-कुडकेल खजरी, ब्लाक-पथल गाँव, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से रोशन एक्का बता रहे हैं| उन्हें 7वी कक्षा की ब्रेल बुक, ब्रेक किट, बोर्ड की आवश्यकता है| इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर उनकी सहायता करें, जिससे वे अपनी पढाई कर सकें| संपर्क नंबर@6263852335. (182158) (AR)
Posted on: Dec 15, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
संगीत : भीम पलासी राग...
मुंगेर (बिहार) से दीपक कुमार भीम पलासी राग सुना रहे हैं, ये संगीत का एक राग है|
अपने गीत संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Dec 15, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों...गीत-
ग्राम-चन्हेर, पोस्ट-बनसुकली, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से सोनू सेन एक गीत सुना रहे हैं:
एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों-
ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों-
बनता है मेरा काम तुम्हारे ही काम से-
होता है मेरा नाम तुम्हारे ही नाम से-
तुम जैसे मेहरबां का सहारा है दोस्तों-
ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों...(AR)
Posted on: Dec 15, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
नहीं मै नहीं देख सकता तुझे रोते हुये...गीत-
जिला-महाराजपुर (उत्तरप्रदेश) से ध्रुव प्रसाद एक गीत सुना रहे हैं:
देखा फूलो को काँटों पे सोते हुये-
देखा तूफान को कस्ती डुबोते हुये-
देख सकता हूँ मै कुछ भी होते हुये-
नहीं मै नहीं देख सकता तुझे रोते हुये...(AR)
