Impact: सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का समाधान हुआ...

ग्राम, पोस्ट-जजावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले बता रहे है कि जिले में राहतकार शिविर में झारखण्ड के 106 मजदूरों को कोरंटाईन में रखा गया था, जिसमे कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद उन्हें वहां से दूसरे जगह ले जाया गया, उनका कहना है, जिले के कलेक्टर महोदय ने गाँव के मुखिया के जानकारी के बिना लोगो को वहां रखा था, उन लोगो को वहां रखने के कारन जजावल में भी कोरोना का संकट आ चुका है, यदि किसी गाँव में सरकार मजदूरो को रखती है तो मजदूर मनमानी घुमते हैं, सरकार उनको नियंत्रित नहीं रख पाती है, जिससे गाँव में कोरोना फैल जाता है, उन्हें बताया गया था सुरक्षा के लिये गार्ड रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं किया गया है, जिसके कारण वहां कोरोना फैलने का खतरा है, इस इस समस्या का समाधान हो गया है: वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे है: सम्पर्क नंबर@9669383380.

Posted on: May 27, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact: सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का समाधान हुआ...

नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी बता रही हैं कि आज कोरोना महामारी के कारण पूरा देश लॉकडाउन है, कोई घर से नहीं निकल रहा है लेकिन इस समय वन विभाग अधिकारी मजदूरों से काम करा रहे हैं, लॉकडाउन तोड़ रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारीयों से संपर्क कर काम बंद कराया जाये इस समस्या का समाधान हो गया है, वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9584896474.

Posted on: May 27, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : राशन नही होने से खाने में समस्या थी, सन्देश भेजने के बाद मिल गया है...

खांडवे नगर, वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) से नीरज यादव (राकेश यादव) जो इलाहबाद, उत्तर प्रदेश के निवासी है, पुणे में लॉकडाउन में फंसे हैं, 3 लोग हैं, खाने की समस्या हो रही है, काम बंद है, जिससे व्यवस्था नहीं हो पा रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील किया| और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है वे सभी साथी खुश हैं, और मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे है: सम्पर्क नम्बर राकेश यादव@9328160653.

Posted on: May 27, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

रीवा में कोरेनटाइम में रखे मजदूरों को खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही है कृपया मदद करें...

डभौरा जिला रीवा से जगदीश यादव बता रहे है पलायन किए मजदूर अभी बड़ी संख्या में अपने गृह ग्राम पहुंचे है जिन्हे कोरेनटाइन के लिए  स्कूलों में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रखा गया है  लेकिन उन मजदूरों के लिए खाना पानी की सम्बधित अधिकारियों द्वारा कोई बढ़िया व्य्वस्था नहीं की गयी है | सभी पंचायतों में पचास से अधिक की संख्या में मजदूर रुके हुए हैं |उनको खाने की बहुत दिक्कत हो रही है  वे बता रहे हैं की सरकार द्वारा त्तेरह पंचायतों हेतु दो महीना से आयी राशन को डभौरा में  सेलसमैन के द्वारा रख ली गयी है गरीबो के मांगे जाने पर नहीं दिया जाता है इसलिए गरीबो के साथ हो रहे अन्याय को लेकर सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं  खाद्य अधिकारी सम्पर्क @7224893193 जनपद सीईओ@9407803480 | जानकारी हेतु संपर्क@7697448583

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA

हर पंचायत के लिए दो क्विंटल आपातकालीन राशन आया था पर किसी भी पंचायत में नहीं पहुंचा...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं, डभौरा सोसाइटी में 24 क्विंटल आपातकालीन राशन आया था हर पंचायत के लिए 2 क्विंटल भूखे लोगों को देने के लिए, पर किसी ग्राम पंचायत में राशन नहीं गया है, जिसमे 13 पंचायत शामिल है, लोगो को दिक्कत हो रही है, जो लोग कोरंटाईन में हैं, उन्हें खाने की समस्या है, अधिकारियों से जानकारी लेने पर पता चला राशन डभौरा में जहां रखा था वहां भी ख़त्म हो चुका है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इस विषय पर जाँच कर उचित कारवाही कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7697448583. SDM@9754859545. खाद्य अधिकारी@7224893193. (168409)

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAGDISH YADAV MP PDS REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »