स्वास्थ्य स्वर :कमजोरी दूर करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं:
प्रयाग,विहार,मोतीनगर,रायपुर (छत्तीसगढ़ ) से एच डी गांघी कमजोरी दूर करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं:
संतरे का रस एक कफ, एक चुटकी काली मिर्च,एक चुटकी सेंधा नमक इन सब को मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें इससे लाभ हो सकता है
अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें@9111061399.
Posted on: Jun 12, 2022. Tags: CG DEPARTMENT HELTH RAIPUR
सोमारी सुमर के बाबा तोर पूजा ला गाथो बाबा...भजन गीत
ग्राम छोलकारी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भजन गीत सुना रहें है:
सोमारी सुमर के बाबा तोर पूजा ला गाथो बाबा-
मैया भाव भाव आरती ला उतारों बाबा-
चेत महीना बोथो ज्वारा मैया हरी भरी दिखें फुलवारी-
हसी हसी माई दिखे छुलकारी गांव-
हसी हसी खेले मोर दाई-
सोमारी सुमर के बाबा तोर पूजा ला गाथो बाबा...
Posted on: Jun 12, 2022. Tags: ANUPPUR BHAJN MP SONG
पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-तोयनार, पटेलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू मरकाम बता रहे हैं उनके गाँव में पुल नहीं बना है, जिसके कारण नदी पार कर जाने में दिक्कत होती है| बारिस के दिनों में ये समस्या बढ़ जाती है| यदि कोई बीमार पड़ता है तो चिकित्सा केंद्र जाने में बहुत परेशानी होती है, गाँव से हॉस्पिटल 10 किलोमीटर दूर है| 4 गाँव के लोगो का आवागवन पुल नहीं होने के कारण बाधित होता है| निवासियों ने इसके लिये कई बार आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पुल बनवाने में मदद करें| संपर्क@6260700938, सरपंच@9407647279, सचिव@9479151401.
Posted on: Jun 12, 2022. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA PROBLEM SAMARU MARKAM TOYNAR
लक छात्रवास नहीं के कारण बच्चें पढ़ नहीं पाते हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-तोयनार, पटेलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू मरकाम बता रहे हैं उनके गांव में बालक छात्रवास नहीं बना है, दूर से बच्चें आते है, दूर होने के कारण बच्चें पढ़ नहीं पाते है| इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क@6260700938, सरपंच@9407647279, सचिव@9479151401.
Posted on: Jun 12, 2022. Tags: BALAK CHHATRWAS BASTAR CG DARBHA PROBLEM SAMARU MARKAM TOYNAR
सहकार रेडियो: ज्ञान विज्ञान एलिजाबेथ कैडी स्टैंटन – तान्या ली स्टोन/स्वर - गीता चौबे
श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” के अंतर्गत ज्ञान-विज्ञान की शृंखला में आज आप सुनेंगे अमेरिका में महिला अधिकार आंदोलन की नेता एलिजाबेथ कैडी स्टैंटन के जीवन के बारे में महत्वपूर्ण और संक्षिप्त जानकारियां| इसे लिखा है तान्या ली स्टोन ने| आवाज़ है मुंबई, महाराष्ट्र से साथी गीता चौबे की| ध्वनि सम्पादन किया है शिल्पी ने|
कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक:
https://youtu.be/8N7fqrKGMXI
https://www.sahkarradio.com/chart/gyaan-vigyan-elizabeth-cady-stanton/
ये पुस्तिका हमने साभार ली है वेबसाइट https://epustakalay.com/ से| चित्र पुस्तिका से ही लिए गए हैं|
