गोंडवाना की मातृभूमि को सुमिरन...गोंडवाना गीत-

ग्राम-कुंमडा पेंडरई, तहसील-चौरई, जिला-छिन्दवाड़ा (म.प्र.) से बसंत कुमार छिन्दवाड़ा जिले से सम्बंधित एक गीत सुना रहे है:
गोंडवाना की मातृ भूमि को सुमिरन-
करके महादेव का दरके ध्यान-
छिन्दवाड़ा की महिमा एवं बहती दुधी पेच कन्हान-
गोंडवाना की शान निराली बचे कोरकू प्रधान-
बनिया बनवासी साहू सतपुड़ा की है संतान-
यहाँ कोयले की खान है काला हीरा दूजा नाम...

Posted on: Nov 30, 2017. Tags: BASANT KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

पेड़ धरती के सिंगार है इसको मत काटो ये ममता का प्यार है...पर्यावरण गीत -

भोरमदेव वनआँचल, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक पर्यावरण गीत सुना रहे है:
पेड़ धरती के सिंगार है इसको मत काटो-
ये ममता का प्यार है-
गन्दा हवा लेकर पीता स्वच्छ हवा यह देता-
पुत्र जैसा इसको वृक्ष की तुम गुण तो जानो-
एक दिन पछताओगे फिर से पेड़ लगाओगे-
पेड़ धरती के सिंगार है इसको मत काटो...

Posted on: Nov 30, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

लहर-लहर लहराये वो मोरे झन्डा तिरंगा...देशभक्ति गीत -

ग्राम-राउरवही, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से येशकुमार ताराम एक देशभक्ति सुना रहे है:
लहर-लहर लहराये वो मोरे झन्डा तिरंगा-
इस झंडे में है बाबु की ममता-
बाबु को दीये घुमाने दो-
इस झंडे में मम्मी की ममता-
मम्मी को दीये घुमाने दो-
लहर-लहर लहराये वो मोरे झन्डा तिरंगा...

Posted on: Nov 30, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER YESHKUMAR TARAM

मैं दोनों आँखों से 100% विकलांग हूँ पर मुझे पेंशन नहीं मिलता क्योंकि मेरा राशन कार्ड नहीं बना है...

ग्राम-बम्हनी गढ़िया, पोस्ट-बरवाह, तहसील-सेमरिया, जिला-रीवा (म.प्र.) से दयासागर कुशवाह के साथ में आशीष बहलिया जो बता रहे है कि वे 100 प्रतिशत दोनों आँखों से दृष्टिहीन है और उनको पेंशन नहीं दिया जाता है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये थे तो सरपंच सचिव ने यह कहकर मना कर दिया आपका राशन कार्ड नहीं है इसलिए आपको पेंशन नहीं मिलेगा और उनकी उम्र लगभग 16-17 साल है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इनकी समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@9926007817, कलेक्टर@9977742118. दयासागर@9713768146.

Posted on: Nov 30, 2017. Tags: DAYASAGAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

उठा के सब रे हमर सुवा के आय दिन नहावे ला...नागपुरी भाषा में शिव भजन -

ग्राम-डूमरडांड डूमरपुरका, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मानिकराम नागपुरी भाषा में एक शिव भजन सुना रहे हैं:
उठा के सब रे हमर सुवा के आय दिन नहावे ला-
सोया जाबे सुवा हमर घर में बैठ जाबे सुवा हमर घर में-
पानी ले जावो तो सुवा सुवाय ले आव आवे ला-
आये जाबे सुवा चर्चा में बैठ जाबे सुवा मोर जियरा में...

Posted on: Nov 30, 2017. Tags: MANIKRAM BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »