हमारे यहां मेले में पक्षीमार यंत्र की बिक्री होती है जिससे पक्षी ख़त्म हो रहे हैं, इस पर रोक लगाएं...

ग्राम, पंचायत-सरईमाल, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहे हैं बापा बनवासी सेवा मंडल बोंदा में ठक्कर बाबा जयंती पर मेला का आयोजन होता है वहां पर व्यापारी विशेष प्रकार के पक्षीमार यंत्र बेचने के लिए लाते है उसे फत्ता भी कहते हैं जिसमे पक्षियों को मारा जाता है. वे बता रहे हैं पंक्षी कीट नाशक होते हैं लेकिन इस प्रकार के साधनों के प्रयोग से लगातार पक्षियों की प्रजातियाँ विलुप्त होती जा रही है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर अधिकारी से बात कर निवेदन करें जिससे ऐसे यंत्रो पर पाबंदी लगाकर पक्षियों को बचाया जा सके | जिला कलेक्टर@8085452555. संतोष कुमार अहिरवार@8461076962.

Posted on: Dec 01, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

रे रे लोयो रे रे रेला रेला रे रे रेला...गोंडी रेला गीत -

आदिवासी कन्या आश्रम भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कुंती कावडे एक गोंडी रेला गीत सुना रही है:
रे रे लोयो रे रे रेला रेला रे रे रेला-
रे रे लोयो आतिर बातिर सेलम लयोर-
आतिर बातिर कोड़ा जलायेले रे-
रे रे लोयो रे रे रेला रेला रे रे रेला...

Posted on: Dec 01, 2017. Tags: KUNTI KAVDE SONG VICTIMS REGISTER

महिला में खुलल इस्कूलवा नहे...शिक्षा गीत

सुनील कुमार रहुआमद विद्यालय जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से स्कूल में मध्यान्ह भोजन वाली महिलाओं से शिक्षा पर एक लोकगीत सुन रहे है:
महिला में खुलल इस्कूलवा नहे-
चला सखी नाम लिखवावे-
न बाटे एक्को गोरु पैया नहे-
केतना दीदी अलखे नहे-
एक गोज पूनम दीदी अलथे नहे-
महिला में खुलल स्कूलवा नहे...

Posted on: Dec 01, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

सजनी से जा चलो पिया अत्भुत दर्शन पाए...झूमर गीत -

ग्राम-रामनगर, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शांति एक झूमर गीत सुना रही हैं :
सजनी से जा चलो पिया अत्भुत दर्शन पाए – पीला समिप कर चुनरी पहिरो सेंदुर निर्भय लाग – कौन तिल सखी मांग सवारों प्रेम के इतर लगाय – साप्री खोई डोरी हिंडोलन चढत चढत चढ़ जाये –
पीवा मिले दुःख दुर भय सब स्वामी सदा फल पाए – सजनी से जा चलो पिया अत्भुत दर्शन पाए...

Posted on: Nov 30, 2017. Tags: SHANTI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

राम ही राम रटई रे, राम ही राम रटई रे...भजन गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से रेवालाल केवट एक भजन गीत सुना रहे है:
राम ही राम रटई रे, राम ही राम रटई रे-
मेरो मन राम ही राम रटई रे-
राम नाम जप ले रे प्राणी-
कोटिके के पाप कटई रे-
जनम-जनम के हस जो पुराण-
नाम ही लेके कटई रे...

Posted on: Nov 30, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »