गांव में पानी की बहुत समस्या हैं, चंदा कर बोर बना कर पानी पी रहे हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम-केरला पंचायत-कोंडापाल, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेंद्रसिंह यादव बता रहे हैं कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या हैं, एक हैण्डपंप है, लेकिन उसमे पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिल पाता था, फिर गांव के लोगों ने चंदा कर के हैण्डपंप में मोटर फिट कर के पानी पि रहे हैं, इसके लिए उन्होनें PHE को जानकारी दियें लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: CG LOHANDIGUDA MAHENDRA YADAV PROBLEM WATER

नल- जल योजना पूर्ण नहीं हो पाई है, कृपया मदद करें-

ग्राम-ककालगुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) रामूराम जी बता रहे हैं कि इनके गाँव में एक ही बोरिंग था| जिससे गाँव वाले पानी पीते थे| कुछ वर्ष पूर्व ही इस नल से नल-जल योजना के तहत घर-घर पानी पहुचाई जा रही थी| जो की अब बंद हो गई है| गाँव वालों को बहुत ही समस्या हो रही है| पानी के लिए दूर जाना पढ़ रहा है| साथ ही झरने का पानी पीना पड़ रहा है| इनकी मांग है कि गाँव वालों के लिए फिर से पानी की व्यवस्था की जाय| कृपया इनकी समस्या को समाधान कराने में मदद करें| दरभा CEO@9406166884, संपर्क नंबर@7587775251.

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: BASTAR CG PROBLEM RAMURAM WATER DARBHA

हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है...

शांतिनगर जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जयंती बता रहे हैं, उनके पारा में सीसी रोड की बहुत समस्या है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7806033415.

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: CC ROAD CG JAYNTI NARAYANAPUR PROBLEM

पीड़ितो का रजिस्टर:2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना आये है..

ग्राम-देवाईगुम्प,ब्लॉक-बुर्गमपाड,जिला-भाद्रद्री कोतागुडेम (तेलंगाना) से मडावी पवन बता रहे है कि वे 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना चले गए है,तेलंगाना में जंगल काटकर अपना जीवन यापन के लिए खेती बनाये थे| पर वन विभाग वाले ने उनका जमीन कब्ज़ा कर पौधारोपण लगा रहे है,और ग्रामीणों को मारपीट भागने कि धमकी दे रहे है| अब उनके पास जमीन नहीं है कुली मजदूरी करके अपना परिवार चलाते है अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7670944568

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: DEVAIYAGUMPU BURGUMPAD KOTHAGUDEM MAOIST REGISTER TELANGANA VICTIM

पीड़ितो का रजिस्टर:2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना आये है..

ग्राम-टेकुलगुडा,पंचायत-तोंगुडेम,ब्लॉक-पिनापका,जिला-भाद्रद्री कोतागुडेम (तेलंगाना) से पायल दिर्दो बता रही है,कि वे 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना चले गए है,तेलंगाना में जंगल काटकर अपना जीवन यापन के लिए खेती बनाये थे| पर वन विभाग वाले ने उनका जमीन कब्ज़ा कर पौधारोपण लगा रहे है,और ग्रामीणों को मारपीट भागने कि धमकी दे रहे है|अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है,संपर्क नंबर@7989961754.

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: BHADRADRI KOTHAGUDEM MAOIST PINAPAKA REGISTER TELANGANA THEKULAGUDEM VICTIM

« View Newer Reports

View Older Reports »