80 वर्ष की बुजुर्ग महिला को 1 साल से पेंशन नहीं मिल रहा, आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-बसेराकला, पंचायत-गिरिवरगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) राजपाल बता रहे हैं कि 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला मंद्रू को 1 वर्ष से पेंशन नहीं मिल रहा है, मार्च 2019 में उन्हें पेंशन मिलना बंद हो गया था, उन्हें 650 रुपये प्रति माह मिलता था, इस संबंध में कई बार सचिव के पास आवेदन दे चुके हैं, सचिव अरुण कुमार गुप्ता का कहना है खाता में डाल चुके हैं, लेकिन खाता में पैसा नहीं आया है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6267622282. सचिव@9754133791, 8839401997. (168120)

Posted on: May 22, 2020. Tags: BALRAMPUR CG OLD AGE PENSION RAJPAL SONG VICTIMS REGISTER

नजरे नजर मा तै झुलत रई था...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-बगड़ा पारा, सरई गोड़ा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी धावी एक गीत सुना रहे हैं:
नजरे नजर मा तै झुलत रई था-
आखिं मा मोरे तै संगी-
छाती भीतिर मा समाये हों रानी-
दिल मा मोला बसा ले-
नजरे नजर मा तै झुलत रई था-
आखिं मा मोरे तै संगी-
छाती भीतिर मा समाये हों रानी...

Posted on: May 22, 2020. Tags: CG LAKSHMI DHAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड है, पर साल भर में केवल 5 किलो चावल मिला है, अधिकारी एक साल से नहीं सुन रहे... 

ग्राम-बुड्ढीया, पंचायत-धिरौर, जनपद-जेतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रेमवती जी बता रही हैं कि उनको चावल नहीं मिल रहा है, दो परिवार है, उनका कहना है, राशन कार्ड है, जिसमे साल भर में 5 किलो चावल मिला है, 5 किलो में घर कैसे चलेगा, उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों के पास आवेदन किया था लेकिन 1 साल हो गये आज भी काम नहीं हुआ है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8815711686. उप सरपंच / शीतल ठाकुर@8654963585. (168002)

Posted on: May 22, 2020. Tags: ANUPPUR MP PDS PROBLEM SANT KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं है, राशन की समस्या से परेशान है...

हॉउस न 73, सैनिक इंकलेव, सेक्टर 5, अंसारी चौक, मोहन गार्डन, थाना-रनहौला, उत्तम नगर, जिला-विकासपुरी, दिल्ली से मुमताज बता रहे हैं वे लॉकडाउन में फंसे हैं, बिहार के निवासी हैं, वहां पर मजदूरी का काम करते हैं, लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं है, राशन की समस्या है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7982852783. (167997)

Posted on: May 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER VIKASPURI

शकरपुर, दिल्ली : लॉकडाउन में फंसे हैं, 2 माह से राशन की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

हॉउस नंबर 84, नियर संजय पार्क, शकरपुर खास, पिन कोड 110092, दिल्ली से कोकिला हलधर बता रही हैं, वे अपने परिवार के साथ दिल्ली में फंसी हैं, 2 माह से उन्हें दिक्कत हो रही है, किराया देने के लिये पैसा नहीं है, खाने के लिये राशन नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7450907001. (167930)

Posted on: May 20, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI KOKILA HALDAR SHAKARPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »