हमारे गाँव में सरपंच सरकारी मुफ्त वाला गैस कनेक्शन देने के लिए २००० रू घूस ले रहे हैं: आरोप -
ग्राम-रिगरा, पोस्ट-बड़ेरुआ, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से चन्द्रभान सिंह पटेल उनके ग्राम पंचायत में गैस कनेक्शन दिए जाने में अनियमितता आ आरोप लगा रहे हैं वे बता रहे हैं कि मैं दिव्यांग हूँ मुझे दिखाई नहीं देता पर स्थानीय महिलाएं बता रही है कि जिन लोगो को गैस कनेक्शन मिला है उनसे सरपंच के द्वारा दो हजार रूपये लिए जाते है और तब लिस्ट में नाम देखा जाता है| गाँव की एक महिला सुकिया उन्हें बता रही हैं कि जब मैं गैस कनेक्शन लेने गई थी तो उनको भगा दिया गया था इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि आप कृपया सरपंच@9755659224, रोजगार सहायक@7509950023 को फोन कर दबाव डालें. चन्द्रभान@8878239161
Posted on: Feb 21, 2017. Tags: CHANDRABHAN PATEL SONG VICTIMS REGISTER
जीना मुश्किल हुआ आज के दौर में...गज़ल
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से सुखदेव पटनायक एक गज़ ल सुना रहे है:
जीना मुश्किल हुआ आज के दौर में-
कीजिये बस दुआ आज के दौर में-
कामयाबी का नेकी से रिश्ता है क्या-
जिन्दगी है जुआ आज के दौर में-
जीना मुश्किल हुआ आज के दौर में...
Posted on: Feb 21, 2017. Tags: SONG SUKHDEV PATNAYAK VICTIMS REGISTER
तिनके चुनकर लाती चिड़िया, अपना नीड़ बनाती चिड़िया...बाल कविता
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुदीक्षा आनंद एक बाल कविता सुना रही है:
तिनके चुनकर लाती चिड़िया, अपना नीड़ बनाती चिड़िया-
चाहे मुन्ना हो या मुनिया चाहे गुड्डा हो या गुडिया-
लड़की का गौरिया बनकर सबका मन बहलाती है-
इसको पिंजरे में मत डालो खुला छोड़कर इसको पालो...
Posted on: Feb 21, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कृषि अधिकारी स्थानीय किसानों से कोदो-कुटकी के बीज नहीं खरीदते, बाहरी व्यापारियों से लेते हैं...
जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार वर्मे आरोप लगा रहे हैं कि मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग में एग्रीकलचर विभाग के अधिकारी स्थानीय आदिवासी किसानों की बजाय बाहर के व्यापारियों को अधिक महत्त्व देते हैं. वे कह रहे हैं चाहे डिंडोरी हो या मंडला, बालाघाट हो, छिन्दवाडा हो या सिवनी, इन जिलो में आदिवासियों को सही समय में कोदो कुटकी का बीज उपलब्ध नहीं करा पाते है और स्थानीय लोगों से बीज लेते भी नहीं और ये बाहर की बड़ी-बड़ी कंपनियों को जो कोदो कुटकी का मतलब नहीं जानते, नेचुरल क्या होता है नेचुरल खेती क्या होता है इनको आर्डर देते है और इनको बढ़ावा देते है और जो किसान नेचुरल खेती करता है उन लोकल किसानो के पास से बीज नहीं खरीदा जाता है. संदीप कुमार वर्मे@9174280026
Posted on: Feb 20, 2017. Tags: SANDEEP KUMAR VARME SONG VICTIMS REGISTER
इंसान अब इंसान नहीं रह गए, पशु से भी बदतर हो गए...गज़ल
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक गजल गीत सुना रहे हैं:
इंसान अब इंसान नहीं रह गए-
पशु से भी बदतर हो गए-
जब तक थे थोडा हैवानियत पर उतर गए-
पद और धन मद की गरिमा से-
आसमान को छू गए और जब गिरे तो
ख़ाक छानते रह गए...

