तिना न मोरो नानो रे नानो रे...गोंडी हुलकी गीत -

ग्राम-सुखय, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रायसिंह दुग्गा, लखनलाल उइके एक गोंडी हुलकी गीत सुना रहे है:
तिना न मोरो नानो रे नानो रे-
गायतन लोने व्या रापी कोरी-
पुनो मायो यायो राले योये-
फुलवन पूछे मंतोड़ रे उमले-
गायतन लोने व्या रा पी कोरी...

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: KANHIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

मनमोहन बिनती करूँ दिन रैन...भक्ति गीत

प्रिया, ग्राम-रामपुर, जिला-कटनी, मध्यप्रदेश से एक कृष्ण भजन सुना रही है :
मनमोहन बिनती करूँ दिन रैन-
राह तके मेरे नैन-
अब तो दरश देदो कुञ्ज बिहारी-
मनवा है बेचैन-
नेह की रोरी तुम संग जोड़ी-
हमसे जायेगी न ये तोड़ी-
हे मुरलीधर कृष्ण मुरारी-
मनवा है बेचैन-
मनमोहन विनती करूँ...

Posted on: Dec 07, 2017. Tags: Priya Katni SONG VICTIMS REGISTER

सुनो-सुनो ए नौजवानों ये संकल्प करना है...युवा सुधार गीत

सुनील कुमार ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से युवा सुधार पर आधारित गीत सुना रहे हैं:
सुनो-सुनो ए नौजवानों ये संकल्प करना है – चारो ओर शांति फैलाना है-
आपस में हो ख़त्म लड़ाई-
दुनिया वासी भाई-भाई-
आतंकी गतिविधि छोड विकल्प को अपनाना है-
जाति-धर्म सब इसी जहाँ पर-
मजहब-पंथ सब इसी जहाँ पर-
इंसान का धर्म अपनाना है-
देश की ताकत नौजवान-
दुनिया की ताकत नौजवान-
सही दिशा को अपनाना है-
चारो ओर शांति फैलाना है-
सुनो-सुनो ए नौजवानों ये संकल्प करना है...

Posted on: Dec 07, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

झिमिर-झिमिर पानी बरसे, जोते खेत-खलिहान...वर्षा गीत

रूपलाल मरावी ग्रामपंचायत-धुमाडांड, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से एक वर्षा गीत सुना रहे है :
झिमिर-झिमिर पानी बरसे-
जोते खेत-खलिहान-
रेंगरेगो लोवा बरधा दिरहे तिनगारी देह-
साईत को रोके नागर-जुआ-
काट को रोके नागर जुआ-
ऊंह देशन बिहनिया धान-
बाढ़े-फूले होए धान-
ओला खाथे लरका ओजे मोसियान-
झिमिर-झिमिर पानी बरसे-जोते खेत-खलिहान...

Posted on: Dec 07, 2017. Tags: Rooplal Marawi SONG VICTIMS REGISTER

सावन-भादों की झरिया...सरगुजिया कर्मा गीत

कैलाश सिंह पोया ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से एक सावन गीत सुना रहे हैं यह गीत सावन भादों में डांड गाड़ते समय सभी किसान गाते और नाचते हैं:
रे हो मत भिजू रे गोरिया-
सावन-भादों की झरिया-
कहाकर भीजे भाई लाली पगरिया-
काकर भीजे रेशम डोरिया-
कौंडा का भीजे लाली पगरिया-
ससिया कर भीजे रेशम डोर-
कहाँ सुखावे लाली पगरिया-
कहाँ सुखावे रेशम डोरिया-
घोरना सुखावे लाली पगरिया-
कनिहा सुखावे रेशम डोरिया-
मत भिजू रे गोरिया-
सावन-भादों की झरिया...

Posted on: Dec 07, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »