अपनी बात मनवाने के चक्कर में आपसी विवाद नहीं करना चाहिये...कहानी

एक बार एक पेड़ के नीचे चार व्यक्ति बेठे थे उन व्यक्ति में एक थे पंडित जी दूसरे थे मौलवी तीसरे थे पहलवान और चौथे में थे दूकान दार और उसी पेड़ पर चार पक्षी भी बेठे थे और अपनी भाषा में कुछ बाते कर रहे थे| पंडित जी ने कहा कि मै जनता हूँ ये पक्षी क्या कह रहे हैं ये पक्षी कह रहे है राम लक्ष्मण दशरथ, मलवी ने कहा नही आप से ज्यदा मै जानता हूँ, ये पक्षी कह रहे है अल्ला मिया हजरत, अल्ला मिया हजरत दूकानदार ने कहा नहीं यार ये पक्षी कह रहे हैं धनिया मिर्ची अदरक धनिया मिर्ची अदरक, पहलवान ने कहा नहीं तुम सब चुप रहो ये कह रहे हैं दंड बैठक कसरत दंड बैठक कसरत| इसी में सभी आपस में लड़ने लगे और पच्छी उड़ गाये|

Posted on: Jan 29, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHRAV

कैसे बैठो रे आलस में तोसे राम कहो न जाये...गीत-

ग्राम-सरई, जिला-डिंडौर (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक भजन सुना रहे हैं:
कैसे बैठो रे आलस में तोसे राम कहो न जाये-
तोसे राम कहो न जाये तोसे कृष्ण कहो न जाये-
भोर भयो मल मल मुख धोयो-
दिन चढ़ते ही उदर टटोलो-
बातन बातन सब दिन खोयो-
सांझ भये पलटा पर सोयो-
कैसे बैठो रे आलस में तोसे राम कहो न जाये-

Posted on: Jan 28, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

Narayanpur Bultoo (Bluetooth) Radio : 28th Jan 2020...

Today Ranjeet Mandavi and Sukhdai Matra are presenting Bultoo Radio in Hindi and Gondi Language, in this latest edition of Bultoo Radio She is discussing the issues of Chhattieshgarh People use their mobile phones to call this number 08050068000 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.

Posted on: Jan 28, 2020. Tags: BULTOO RADIO RANJEET MANDAVI SUKHDAI MATRA

Impact : ट्रांसफोर्मर बन जाने से बिजली की समस्या दूर हो गयी...

ग्राम पंचायत-मडमडा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामभजन झरिया बता रहे हैं उनके गाँव में एक सप्ताह से बिजली की समस्या थी, गाँव में तीन ट्रांसफ़ॉर्मर है जिसमे तीनो ख़राब हो गया था, जिसे उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद सीजीनेट श्रोताओ के मदद से कर्मचारी बिजली की समस्या को ठीक कर दिये हैं जिससे गाँव में बिजली आ गयी हैं इसलिये वे मदद करने वाले श्रोताओं और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@9685784766.

Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG IMPACT STORY RAMBHAJAN JHARIYA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : आधार लिंक करवाने के बाद काम का पैसा मिल गया है...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया बता रहे हैं, टमकी निवासी पुष्पेंद्र रोजगार गारंटी में काम किये थे जिसका पैसा उन्हें नहीं मिल रहा था, अधिकारियों का कहना था आधार लिंक नहीं हुआ है इसलिये पैसा नहीं मिल रहा है, जिसके लिये उन्होंने विभाग में आवेदन किया लेकिन काम नहीं हो रहा था, तब उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7970041518.

Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »