आदिवासी से बल्कामी अम्चा अस्ता वस्ता...मराठी गीत

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से दादा रावजी कुसराम मराठी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
आदिवासी से बल्कामी अम्चा अस्ता वस्ता-
बना ज्योति माई क्रांति ज्योति माई-
बरता ची प्याली सिकसिकानी ओ हो-
सिका वोली सिका वोली-
क्रांति ज्योति माई बरता मददा-
सर्चता दावोनी हो सिकवोली...CS

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DADA RAVOJI KUSRAM MARATHI SONG

मराठी में शिक्षण को माडिया बच्चे नहीं समझ पाते, प्राथमिक पढ़ाई माड़िया में हो तो अच्छा होगा...

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से नुरेटी जी बता रहें है कि वे जिला परिषद प्राथमिक शाला कुमरगुडा में पढ़ाते है इनके यहां माडिया बोलने वाले बच्चे अधिक आते है ज़िनको मराठी भाषा समझने में बहुत दिक्कत होता है  तो उन्हें इशारा से समझाना पड़ता है या बच्चे वही दोहराते हैं जो शिक्षक बोलता है जैसे आप पूछेंगे तुझा नाओ काए आहे तो वे वही जवाब देंगे तुझा नाओ काए आहे | पहले स्थानीय भाषा का पाठ्य क्रम बना था लेकिन उसका कोई महत्व नहीं हुआ ऐ चाहते है कि प्राथमिक स्तर पर स्थानीय भाषा में पाठ्य क्रम हो जिससे आदिवासी माडिया बोलने वाले बच्चे को पढ़ने में आसान हो| संपर्क @9405506271(169134).CS

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH EDUCATION NURETI JI SONG VICTIMS REGISTER

1 वर्ष से भामरागड जिला अस्पताल में ड्राइवर का काम करते हैं, मानदेय बढ़ाने की अपील... 

नगर पंचायत-भामरागड,जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से नन्दकिशोर देवाजी गावरे बता रहे है 1 वर्ष से भामरागड जिला हास्पीटल में ड्राइवर का काम करते है इनका मानदे 9700 रुपये है इनके परिवार में 6 लोग है इनको यहां लोगो का सेवा करने में बहुत अच्छा लगता है इनका कहना है कि 1 वर्ष हो गया तो भी अभी सैलरी नहीं बढ़ा है इसलिए सी जी नेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है की अधिकारियो से बात करके सैलरी बढ़ाने में मदद करें|(168653)...CS

Posted on: May 31, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH NANDANKISHOR DEVJI GAVRE SONG STORY VICTIMS REGISTER

Sargujiha Bultoo (Bluetooth) Radio on Corona : 31st May 2020...

Today Mamta Rajwade and Sani Rajwade are presenting Bultoo Radio program in Sargujiha language. In this latest edition of Bultoo radio they are discussing issues from all over. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth

Posted on: May 31, 2020. Tags: BULTOO RADIO MAMTA RAJWADE AND SANI SAGUJIHA SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER RAJWADE

कोरोना आने पर हम आदिवासियों ने बेजुरी पहाड़ी में बावलाई सत्यवती देवी का पूजा किया...

नगर पंचायत भामरागड जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से देवजी पुन्गाटी और नीलकंठ कोडापे बता रहे है कि हमारे यहाँ जब भी कोई विपत्ति या बीमारी आता है तो हमारे आस -पास के सभी गाँव के लोग चंदा इकठा करके हमारे यहाँ से 5 किलोमीटर दूर में बेजुरी पहाड़ी के बगल में बावलाई सत्यवती देवी का स्थान जाकर हमारे यहाँ कोई बीमारी ना आये करके मन्नत मागते है और जब नहीं आता तो मुर्गा ,बकरा नारियल अगरबत्ती चढ़ाकर पूजा करते है | इस बार कोरोना बीमारी आने के बाद भी किया सभी गाँव वालों ने | और वहां हर वर्ष फरवरी माह में 3 दिन का यात्रा होता है और ऐसा ही पूजा सुरजागढ़ पहाड़ी में भी करते हैं जहां पहाड़ में बहुत सारा लोहा है |(168490)

Posted on: May 28, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH CORONA DEVJI PUNGATI NEELKANTH KODAPE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »