गाँव में महीनो से बिजली नहीं है, लोग परेशान हैं...
ग्राम-बहोसड, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मीना यादव बता रहे हैं कि गाँव के निवासी एक माह से बिजली नहीं होने से परेशान है, बिजली नहीं होने से लोगो को अँधेरे में रहना पड़ता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9109784723.
JE@9584224303. (171867) (AR)
Posted on: Jul 22, 2020. Tags: ELECTRICITY MINA YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
हैण्डपंप ख़राब है जिसके कारण लोगो को पानी की समस्या हो रही है...
ग्राम-छोटा जबेरा, पंचायत-हरदोली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से समयलाल कोल बता रहे हैं गाँव में पानी की समस्या है जो हैण्डपंप लगा है उससे पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, जिसके कारण पानी की समस्या है इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किये हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7225035690. PHE@7047603066. (AR)
Posted on: Jul 22, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM REWA SAMAYLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
2 माह से गाँव में है, पंचायत में काम नहीं मिला है...
ग्राम-गरभे, पंचायत-लोहगा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं गाँव में जो मजदूर वापस आये थे, उन्हें 2 माह बीत जाने के बाद भी काम नहीं मिला है, मजदूर देवीदीन कोल बता रहे हैं कि वे 14 दिन में घर पहुंचे थे आने के लिये कोई व्यवस्था नहीं थी, कोरंटाईन में रहने के बाद 21 दिन में घर गये, उनका कहना है काम ऐसा मिले जिसमे समय पर पैसा मिल जाये जिससे घर चल सके, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर पंचायत में काम दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9109784723. सेकेट्री@7471103899. सरपंच@9589103985. (171848) (AR)
Posted on: Jul 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
बता मेरे यार सुदामा रे, भाई घने दिनों में आया...गीत-
गंगू टोला, समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से ओमवती यादव एक गीत सुना रही हैं:
बता मेरे यार सुदामा रे-
भाई घने दिनों में आया-
बालक था रे जब आया करता-
रोज़ खेल के जाया करता-
रे बालक था रे जब आया करता-
रोज़ खेल के जाया करता-
हुए के तकरार सुदामा रे-
भाई घने दिनों में आया... (AR)
Posted on: Jul 21, 2020. Tags: DINDORI MP OMWATI YADAV SONG VICTIMS REGISTER
बाहर से आये 3 माह हो चुके है, पंचायत में किसी योजना का लाभ नहीं मिला...
ग्राम-चाँद, पोस्ट-पोनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामकिशोर यादव बता रहे हैं कि उन्हें 3 माह से ऊपर गाँव में आये हो गया है इससे पूर्व बाहर लॉकडाउन में फंसे थे, उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है, राशन के लिये कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किये लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाये | संपर्क नंबर@6352340499. CEO@9407803480. (170722) (AR)
