हमारे गाँव में हैंडपंप नहीं लगा है, 1 किमी दूर नाला से पानी लाना पड़ता है...

ग्राम-अड़मोंपारा न.7, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुक्कू कर्मा बता रहे हैं कि उनके गाँव में हैंडपंप नहीं लगा है। वहां की महिलायें 1 किमी दूर नाला से पानी लेकर आते हैं। बरसात के मौसम में पानी पूरा गन्दा हो जाता हैं और गर्मी के दिनों में सूख जाता है। ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिलता है। इसके लिए कई बार शिकायत किये हैं, पर आज तक कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए सीजीनेट सुनने वसले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं। गिए गए नंबर पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करें। सीईओ@9406016762.

Posted on: Jun 07, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM SUKKU KARMA WATER

हमारे गांव में रोड कि बहुत समस्या है, कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-मूतनपाल, (कोटवालपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गसूराम बता रहे हैं कि उनके गांव के कोटवालपारा में सीसी रोड कि बहुत समस्या है, गली में आने-जाने में बहुत ही परेशानी होती है जो की सीसी रोड़ बनवाने के लिए उन्होनें सचिव सरपंच के आप शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुईं | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: CEO@9406016762, सम्पर्क नंबर@9407633618.

Posted on: Jun 07, 2022. Tags: BASTAR CC ROAD CG GASURAM BASTANAR PROBLEM

सीसी रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-गरमदापाल, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से परसुराम कश्यप बता रहे हैं, उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में बहुत कीचड़ हो जाता है| लोगों का हमेशा उसी रास्ता से आना जाना करते हैं| इसके लिए सरपंच ने आवेदन दे दिया हैं| परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर सीसी रोड बनवानें में मदद करें: संपर्क@7587335790, कलेक्टर@8458956694, CEO@8889251366.

Posted on: Jun 04, 2022. Tags: BASTAR CC CG GARMDAPAL LOHANDIGUDA PARSURAM KASHYAP PROBLEM ROAD

की हेरे हेरवा जाए दिहा यार...दसहरा गीत

ग्राम पंचायत-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक दसहरा गीत सुना रहे हैं:
की हेरे हेरवा जाए दिहा यार-
माटी के काया बानारा काया रे-
संगी रास्ता रेंगे कारमें रवन जाए देहिया गा-
गंगा दसहरा मेला लागे भाई हो-
हाय रे संगी मारे लिटीया बिसरी जाए-
की हेरे हेरवा जाए दिहा यार...

Posted on: Jun 04, 2022. Tags: CG DASHARA PRTAPPUR SONG SURJPUR

समय का सदुपयोग का नाम ही जीवन है...कहानी-

सुरेश कुमार बड़वानी (मध्यप्रदेश) से एक कहानी सुना रहें है, समय का सदुपयोग के
समय का नाम ही जीवन है | हर उन्नतशील और बुद्धिमान मनुष्य की मूलभूत समय जैसे सम्पदा का भंडार भरा होते हुए भी जो विनिमय प्रधान ज्ञान तथा लोक हित को नहीं पा सकते उनसे अधिक अज्ञान किसे कह सकते है|समय अमूल्य है समय को जिसने बिना सोचे समझे खर्च दिया वह जीवन पूंजी भी यु ही गवा देता है| समय ही जीवन है,समय ही उत्कर्ष है, समय ही स्वंतन्त्रता की चढ़ दौड़ का सोपान है |समय का सदुपयोग करिए यह अमूल्य है, समय जो गीजर गया फिर न मिलेगा |आलस्य में समय गवाने वाले पूर्व बदी के द्वारा उलटे रस्ते तैयार करते है| कहते है खाली दिमाग सैतान का घर| समय ही जीवन की परिभाषा है ,क्योकि समय से ही जीवन बनता है|

Posted on: Jun 04, 2022. Tags: BADWANI MP STORY SURESH KUMAR

« View Newer Reports

View Older Reports »