Impact : लॉकडाउन में रुके हैं, राशन मिलने से समस्या का निराकरण हो गया...

ग्राम-बोधिया, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संत कुमार बता रहे हैं कि लॉकडाउन के कारण वहां रुके हैं, डिंडौरी जिले के निवासी हैं, वहां पर उन्हें खाने की समस्या हो रही थी, जिसको उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9009256935.

Posted on: Apr 21, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA IMPACT STORY MP SANT KUMAR DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

आफत पड़ी कोरोना, कोरोना बड़ी बीमारी...कोरोना गीत-

ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
घर में रहना भाई बहना-
आफत पड़ी कोरोना कोरोना बड़ी बीमारी-
जान हो जहान भईया कोरोना घिनौती-
देश कर लो तपस्या,करलो मनौती-
बचके रहना जान बचाना-
आया अभी जमान कोरोना बड़ी बीमारी...

Posted on: Apr 21, 2020. Tags: CORONA SONG DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

टोकन नहीं है इसलिये राशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-

ग्राम-बोधिया, पंचायत-धिरौल, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से श्यामवती बता रही हैं कि
उनके पास राशन कार्ड है लेकिन एक साल से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, राशन वितरक का कहना है टोकन नहीं है इसलिये नहीं मिलेगा, श्यामवती बता रही हैं अभी लॉकडाउन के कारण खाने की समस्या है, इसलिये राशन वितरण केंद्र गयी थी, जिससे राशन मिल जाये और परिवार को भोजन मिल सके, लेकिन उनको राशन नहीं मिला है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से बात कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8815711686, श्याम वती@6263642760. (165244)

Posted on: Apr 20, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA PROBLEM MP SANT KUMAR DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

बाबा भीमा के महिमा महान...गीत-

ग्राम-सरई, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
बाबा भीमा के महिमा महान-
संगी मोला बड़ा निक लागय हो-
एक लव्य जैसे विद्या ला पढ़के-
बाबा तै अजब गजब दिखाये-
मानवता के पाठ ला सबला पढाके-
लोक लाज ला हटाये-
तै हवास महान, हमला बड़ा निक लागय रे-

Posted on: Apr 17, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

लॉक डाउन में खाने की समस्या हो रही है राशन दिलाने में मदद करें...

ग्राम-भंडेरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से मिट्ठन देसराज बता रहे हैं कि उनको लॉक डाउन में खाने की समस्या हो रही हैं, परिवार में 12 सदस्य है, पंचायत से 3 माह पहले रासन मिला था, उसके बाद नहीं मिला है, काम करने बाहर नहीं जा सकते इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन दिलाने में मदद करें: कलेक्टर बालाघाट@07632240150, CEO@07632240960, 9432036633, SDM@07632241221. संपर्क नंबर / मिट्ठन देसराज@9960904423.(164921)

Posted on: Apr 17, 2020. Tags: BALAGHAT CORONA PROBLEM MP PDS SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »