स्वास्थ्य स्वर : नाक से खून बहने की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-गोंघा, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांझी नाक से खून बहने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जिन्हें नाक से खून बहाने की समस्या होती है, वे आधा चम्मच कपूर और आधा चम्मच घी मिलाकर सूंघे| इससे नाक से खून बहना बंद हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| भगतराम लांझी@7389964276.
Posted on: May 04, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : लौंग के औषधीय गुण और उपयोग-
नवाडी, बोकारो (झारखण्ड) से निर्मल महतो लौंग के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं| लौंग को मुह में रखकर चूसने से खांसी की समस्या में आराम मिल सकता है| इसके साथ ही मुह से आने वाली दुर्गंध भी ख़त्म होती है| लौंग तेल की कुछ बूंदे कपड़े में लेकर सूंघने से शर्दी ठीक हो सकती है| लौंग को पीसकर 100 मिली लीटर पानी में मिलाकर उसे छान लें, और मिश्री मिलाकर पियें| इससे ह्रदय संबंधी समस्या और पेट की समस्या में आराम मिल सकता है| लौंग का तेल दर्द वाले स्थान पर लगाने से दर्द में आराम मिल सकता है| लौंग को पानी के साथ पीसकर, हल्के गर्म पानी में मिलाकर पीने से जी मचलना बंद हो जाता है| इस तरह से लौंग के कई फायदे हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : निर्मल महतो@8674868359.
Posted on: May 02, 2019. Tags: BOKARO HEALTH JHARKHAND NIRMAL MAHATO SONG VICTIMS REGISTER
स्वस्थ्य स्वर : घुटने के दर्द को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
नवाडी, बोकारो (झारखण्ड) से वैद्य निर्मल महतो घुटने के दर्द को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| यदि युवा अवस्था में मेथी दाना का उपयोग किया जाये तो वृद्धावस्था में घुटनों के दर्द से बचा जा सकता है| सुबह एक चम्मच मेथी दाने का चूर्ण पानी के साथ सेवन करने से घुटने के दर्द में आराम मिल सकता है| जो इस समस्या से पीड़ित हैं| वे लाभ ले सकते हैं| भोजन के साथ खीरा खाने से भी लाभ होता है| कच्चे आलू का पेस्ट घुटने में लगाकर मलने से, आरंड और मेहंदी के पत्तो को पीस कर घुटने में मलने से और सुबह खाली पेट अखरोट खाने से भी आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : निर्मल महतो@8674868359.
Posted on: May 01, 2019. Tags: BOKARO HEALTH JHARKHAND NIRMAL MAHATO SONG VICTIMS REGISTER
आलू दूल्हा बैगन बाराती, करेली के दुल्हन बनाओ जी...गीत-
ग्राम-केरकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उचारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक गीत सुना रही हैं :
आलू दूल्हा बैगन बाराती, करेली के दुल्हन बनाओ जी-
कददू पंडित भिंडी के नउवा बनाओ जी-
मूली खम्भा पालक के मडवा छवाओ जी-
आलू दूल्हा बैगन बाराती, करेली के दुल्हन बनाओ जी-
कददू पंडित भिंडी के नउवा बनाओ जी-
मूली खम्भा पालक के मडवा छवाओ जी...
Posted on: Apr 12, 2019. Tags: ANJANI KUMARI JHARKHANAD PALAMU SONG VICTIMS REGISTER
कंकड़ चुनी-चुनी मंदिर बनवली हो...गीत-
ग्राम-केरकेट्टा, पोस्ट-जोगा, थाना-उचारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अनीता देवी एक गीत सुना रही हैं :
कंकड़ चुनी-चुनी मंदिर बनवली हो-
पत्थर तोड़ी के दुवार ऐ भोला-
अंखिया से गिरतर झर झर लोरवा-
दुखवा से भरलबा शरीर ये भोला-
कंकड़ चुनी-चुनी मंदिर बनवली हो...
