Today's news from newspapers in Gondi : 2nd July 2018 -

रिश्वत लेने के आरोपी तत्कालीन नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक शिवशंकर भट्ट को अदालत ने 4 साल की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश सुनील कुमार नंदे ने उन पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मियों का संविलियन आदेश जारी हो गया है। अब सोमवार 1 जुलाई से संविलियन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आपको बता दें कि शिक्षाकर्मियों के 23 साल से चल रहे संघर्ष को उस दिन मंजिल हासिल हुई थी जब 10 जून को अंबिकापुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन किए जाने की घोषणा की थी।
राज्य में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हरियर छत्तीसगढ़ पुरस्कार योजना शुरू की है। वृक्षारोपण के लिए स्वर्गीय मानिकराम गोंड के नाम पर पुरस्कार दिया जाएगा।
गरियाबंद जिले के किडनी प्रभावित गांव सुपेबेड़ा में एक और पीड़ित की मौत हो गई है। मृतक तपेश्वर माली बीते 4 साल से किडनी बीमारी से जूझ रहा था। किडनी की बीमारी से मरने वालों की संख्या 65 पहुंच गई है।
बलरामपुर जिले की किशोरी से गैंगरेप करने वाले चारों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि जिले के चांदो से बीते 25 जून को किशोरी अंबिकापुर आई थी. बस स्टैंड में उतरने के बाद बाइक सवार 4 युवकों ने उसे अगवा कर लिया था|

Posted on: Jul 02, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS UTTAM ATALA

Today's news from newspapers in Gondi :23rd June 2018 -

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रदेशभर में योग कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला दिया है. कोर्ट ने 39 ऐसे परीक्षार्थियों को पीएससी मेंस की परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दे दी है, जिन्होंने पीएससी प्री एग्जाम क्वालीफाई नहीं किया है.
छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और नर्सो के बाद अब पुलिस कर्मियों की तरफ से सहुलियत की मांग उठने लगी है. वैसे तो ये मांग सीधे तौर पर विभाग के पुलिसकर्मी नहींं कर रहे हैं, लेकिन उनके परिजन पुलिसकर्मियों की 11 सूत्रीय मांग मनवाने के लिए आंदोलन की राह इख्तयार कर चुके हैं.

Posted on: Jun 23, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS UTTAM ATALA NEWS

Today's news from newspapers in Gondi : 22nd June 2018 -

1. छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी बी वी आर सुब्रह्मण्यम को बुधवार बी बी व्यास की जगह जम्मू कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया. आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार , व्यास को पिछले महीने एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था और अब उन्हें राज्यपाल एन एन वोहरा का सलाहकार नियुक्त किया गया.

2. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने एक नक्सल संगठन के जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार करने का दावा किया है. सुरक्षा बलों का दावा कि गिरफ्तार किया गया सदस्य पिछले तीन सालों से नक्सल संगठन के लिए सक्रियता से काम कर रहा था.

Posted on: Jun 22, 2018. Tags: GONDI NEWS NEWS UTTAM ATALA

Scholarships for students and youth in Gondi language: 21st June 2018...

राष्ट्रीय स्तर-
बिग हेल्प नेशनल मैरिट स्कॉलरशिप 2018-
राष्ट्रीय स्तर-
कैपिटल फर्स्ट एमबीए स्कॉलरशिप्स 2018-
राष्ट्रीय स्तर-
समग्र शिक्षा लोगो डिजाइन कॉम्पिटीशन 2018-

Posted on: Jun 21, 2018. Tags: GONDI UTTAM ATALA GONDI

Today's news from newspapers in Gondi :19th June 2018 -

1. छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मियों के संविलियन पर रमन सरकार ने मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार शाम मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में शिक्षाकर्मियों के संविलियन का फैसला लिया।

2. छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने सोमवार को विधानसभा चुनाव 2018 के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। 3. कवर्धा. छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर अवनीश कुमार शरण ने अपनी 6 साल की बेटी का दाखिला कवर्धा जिले के ही सरकारी स्कूल में कराया है 4. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नवनियुक्त चार जजों ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। 5. छत्तीसगढ़ में नक्सली अभियान के खिलाफ सोमवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी मिलने का दावा किया है. सीआरपीएफ की 80 बटालियन द्वारा आज कोड़ेनार क्षेत्र के 8 नक्सलियों को मुख्यधारा में शामिल कर उन्हें आत्म समर्पण कराया गया है.
6.छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के परिजनों के जलकी जमीन विवाद मामले में सख्त रूख अपनाया है

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS UTTAM ATALA NEWS

« View Newer Reports

View Older Reports »