हमारे विद्यालय में रिपेयर का पैसा प्रधान अध्यापक दबा कर बैठे हैं, कृपया फोन करके दबाव बनाएं...

पिरोद टोला, ग्राम-धवाठाड़, पंचायत-गायचंदा, प्रखंड-झरडीह, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से शिवनारायण महतो बता रहे है कि विद्यालय में टूटी हुई छत के नीचे बच्चो का भोजन बनाया जाता है तथा रसोई घर के सामने वाली नाली भी टूटी हुई है और यहाँ भोजन का गन्दा पानी जमा हो जाने से विद्यालय के आसपास असहनीय बदबू फ़ैल रही है| सरकार की ओर से राशि विद्यालय को भेज दी गई है| लेकिन उक्त राशि को विद्यालय के प्रभारी प्रधान अध्यापक अपने पास ही रखे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनकी समस्या का समाधान करवाए: जिला शिक्षा अधिकारी@9431440966, शिक्षा प्रसार अधिकारी@9431742315, प्रभारी@8210447901. महतो@9939727689.

Posted on: Feb 17, 2018. Tags: SHIVNARAYAN MAHTO SONG VICTIMS REGISTER

अपना गावं भी अब तो नहीं लगता अपना...झारखंड से कविता

बीरेंद्र कुमार महतो जिला-रांची (झारखंड) से एक स्वरचित कविता सुना रहे हैं जिसका शीर्षक है चाह :
अपना गावं भी अब तो नहीं लगता अपना-
उजाड़ औार वीरान हर तरफ-
सिर्फ बंजर पड़े हैं सारे के सारे खेत-
बूढी दादी भी अब तो नहीं सिझाति धान-
हुआ करती थी कभी वो सूने खलिहानो की शान-
खाली ढन-ढन पड़े हैं सारे के सारे बासन बर्तन-
चूल्हे पर भी नहीं दिखते ताव...

Posted on: Feb 07, 2018. Tags: Birendra Mahto SONG VICTIMS REGISTER

जगा मजदूर भाई जगा हो किसनवा...जागरूकता गीत

जिला-बोकारो (झारखण्ड) से नरेश महतो एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
जगा मजदूर भाई जगा हो किसनवा-
चला सीनवा के तान चाहे होजा कुर्बान-
भारत देशवा में, देशवा में-
जगा मजदूर भाई जगा...
शोषण जुल्म तुम कब सहोगे-
मजदूर और किसान हो-
भूखे नंगे कब तक मरोगे-
मेहनतकस इंसान हो-
तिरवा में बाँधीला हो हमनी कफ़नवा-
जगा मजदुर भाई जगा...

Posted on: Jun 14, 2017. Tags: NARESH MAHTO SONG VICTIMS REGISTER

आओ बच्चों तुम्हे दिखाऐं शैतानी शैतान की...गीत

प्रखंड-चन्द्रपुरा, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से नरेश महतो आज की परिस्थिति पर एक गीत सुना रहे है:
आओ बच्चो तुम्हे दिखाए शैतानी शैतान की-
नेताओ से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की-
मेरा देश महान, सुन ले सारा जहान-
बड़े-बड़े नेता शामिल है घोटालो की थाली में-
सूटकेस भर के चलते है ये अपने यहाँ दलाली में-
देश धरम की नहीं हैं चिंता चिंता निज संतान की-
नेताओ से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की...

Posted on: Mar 26, 2017. Tags: NARESH MAHTO SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय-

ग्राम पंचायत-नवाडीह, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से वैद्य निर्मल महतो कब्ज से परेशान रोगियो के लिए एक रामबाण औषधि बता रहे है, वे बता रहे हैं कि विधि इस प्रकार है,सन्या 30 ग्राम, हरड सोठ 30 ग्राम गुलाब फूल 10 ग्राम, काला दाना 10 ग्राम, सौप 10 ग्राम, सेंधा नमक 10 ग्राम, इन सभी को कूट पीटकर मिश्रण कर चूर्ण बनाकर रात को एक चम्मच या आवश्यकता अनुसार सोते समय गर्म पानी के साथ ले इस औषधि से कब्ज ख़त्म हो जाता है, यह शरीर की आँतों में जमे मैल को भी साफ़ करता है, आँतों को क्रियाशील बनाता है जिससे आँतों की अन्दर की परत पर मल को पुनः जमने नही देता है,जिससे पेट दर्द, भारीपन, इन सब में भी लाभ करता है| निर्मल महतो@9204332389

Posted on: Mar 15, 2017. Tags: NIRMAL MAHTO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »