Today's news from newspapers in Gondi : 2nd July 2018 -
रिश्वत लेने के आरोपी तत्कालीन नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक शिवशंकर भट्ट को अदालत ने 4 साल की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश सुनील कुमार नंदे ने उन पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मियों का संविलियन आदेश जारी हो गया है। अब सोमवार 1 जुलाई से संविलियन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आपको बता दें कि शिक्षाकर्मियों के 23 साल से चल रहे संघर्ष को उस दिन मंजिल हासिल हुई थी जब 10 जून को अंबिकापुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन किए जाने की घोषणा की थी।
राज्य में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हरियर छत्तीसगढ़ पुरस्कार योजना शुरू की है। वृक्षारोपण के लिए स्वर्गीय मानिकराम गोंड के नाम पर पुरस्कार दिया जाएगा।
गरियाबंद जिले के किडनी प्रभावित गांव सुपेबेड़ा में एक और पीड़ित की मौत हो गई है। मृतक तपेश्वर माली बीते 4 साल से किडनी बीमारी से जूझ रहा था। किडनी की बीमारी से मरने वालों की संख्या 65 पहुंच गई है।
बलरामपुर जिले की किशोरी से गैंगरेप करने वाले चारों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि जिले के चांदो से बीते 25 जून को किशोरी अंबिकापुर आई थी. बस स्टैंड में उतरने के बाद बाइक सवार 4 युवकों ने उसे अगवा कर लिया था|
Posted on: Jul 02, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS UTTAM ATALA
Scholarships for students and youth in Gondi language: 21st June 2018...
राष्ट्रीय स्तर-
बिग हेल्प नेशनल मैरिट स्कॉलरशिप 2018-
राष्ट्रीय स्तर-
कैपिटल फर्स्ट एमबीए स्कॉलरशिप्स 2018-
राष्ट्रीय स्तर-
समग्र शिक्षा लोगो डिजाइन कॉम्पिटीशन 2018-
Posted on: Jun 21, 2018. Tags: GONDI UTTAM ATALA GONDI
Today's news from newspapers in Gondi: 18th June 2018 -
उड़ान परियोजना के तहत जगदलपुर-रायपुर-विशाखापट्नम के बीच यात्री विमान सेवा के शुरू होने के पहले ही दिन यात्रियों को बड़ा झटका लगा। एयर ओडिशा ने जगदलपुर से विशाखापट्टनम का अपना पहला फेरा रद्द कर दिया-
मरवाही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के आदिवासी किसान सुरेश मरावी की आत्महत्या के बाद राजनीति तेज
अंबिकापुर/मैनपाट. ग्राम बरिमा में 9 हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया।
छत्तीसगढ़ पुलिस के परिवार 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी में
Posted on: Jun 18, 2018. Tags: GONDI NEWS UTTAM ATALA GONDI
गोंड गोंडवाना भूमकाल के दौरान से अंगा देव को मानते हैं, पूर्वजों ने इस नियम को बनाये हैं...
ग्राम- लंजोड़ा जिला- कोंडागांव (छत्तीसगढ़ ) से उत्तम अटाला के साथ गाँव के ही साथी पन्द्दा जी हैं वो गोंडी भाषा में गोंड धर्म के देवताअंगा देव के बारे में कुछ जानकारी बता रहे हैं | वे कह रहे हैं कि गोंड आदिवासी गोंडवाना भूमकाल के दौरान से अंगा देव को मानते आ रहे हैं जो बहुत पहले पूर्वजों ने इस नियम को बनाये हैं उसे आज कल के पढ़े लिखे युवा लोग नहीं जान रहे थे पेन क्या हैं | ये सबसे बड़ा अंगा देव हैं हम इसी पर विश्वास करते हैं, ये ही हमारा बड़ा भगवान हैं हम आज उसी के रास्ते पर चलते हैं इसमें जीव शक्ति भी प्रकट होता हैं | जहाँ पर अंगा देव का स्थान होता हैं वह बेटी बहने नहीं जाते हैं |
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: UTTAM ATALA GONDI
सिरेलिंग बेरेलिंग गायताल वायोर इंदी बाबु...गोंडी विवाह
छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर जिला-कांकेर तहसील-पंखाजूर से उतम आटला के साथ कुछ साथी है जो एक गोंडी गीत सुना रहे है, यह गीत जब लड़का को हल्दी पानी से नहलाते समय में गाया जाता है :
सिरेलिंग बेरेलिंग गायताल वायोर इंदी बाबु-
सिरेलिंग बेरेलिंग बाकिया वायोर इंदी बाबु – सिरेलिंग बेरेलिंग बद वायो इंदी बाबु – सिरेलिंग बेरेलिंग लयाह जाचे किंदी बाबु-
सिरेलिंग बेरेलिंग...

