गोंडवाना का है ओ राजा जय रावण बोलो...गीत-
तुमसर (महाराष्ट्र) से अक्षय उइके एक गीत सुना रहे हैं:
जय रावण बोलो सगा जन-
जय रावण बोलो-
गोंडवाना का है ओ राजा-
जय रावण बोलो-
जय सेवा जय सेवा-
Posted on: Mar 21, 2021. Tags: AKSHAY UIKE MAHARASHTRA SONG TUMSAR
देख तेरे संसार कि हालत क्या हो गई भगवान् कितना बदल गया इंसान...गीत
जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से महेंद्र उइके एक गीत सुना रहे हैं-
देख तेरे संसार कि हालत क्या हो गई भगवान् कितना बदल गया इंसान-
चाँद न बदला सूरज न बदला न बदला रे आसमान कितना बदल गया इंसान-
आया समय बड़ा बेढंगा, आज आदमी बना लफंगा-
कहीं पे झगड़ा कहीं पे दंगा,नाच रहा नर होकर नंगा-
छल और कपट के हाथो अपना बेच रहा ईमान... (181113) MS
Posted on: Jan 02, 2021. Tags: HINDI MAHENDRA UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड नहीं है, लॉकडाउन में काम नहीं है, राशन की समस्या हो रही है...
ग्राम-कूकुरगोड़ा, पोस्ट-चोलना, तहसील-जेतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रामेश्वर सिंह उईके बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड नहीं है, जिसके कारण उनको राशन नहीं मिल रहा है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारी के पास निवेदन किया था, अधिकारी का कहना था, राशन ख़त्म हो गया आयेगा तो मिलेगा, लेकिन आज तक नहीं मिला है, परिवार में तीन सदस्य हैं, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9753949527. सचिव@9340364742. (167841)
Posted on: May 23, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA PROBLEM MP RAMESHVAR UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
राशन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, मदद करें...
वाले नगर, गली नंबर 30, वाघोली, पुणे, महाराष्ट्र से बापूराव उईके बता रहे हैं वे वहां काम के लिये आये थे, परिवार के साथ लॉकडाउन में फंस गये हैं, राशन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं, राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9168358398. (168024)
Posted on: May 22, 2020. Tags: BAPURAV UIKEY CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi : 25th Feb 2019...
श्रोताओं आज आपके लिये हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं गीता टेकाम और महेंद्र उईके, इस रेडियो कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के संदेसो को शामिल किया गया है, जिसमे लोग गीत, कहानी और अपनी समस्या को बता रहे हैं, इसे सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुना जा सकता है और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं| स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|
