हमारे स्कूल का हैण्डपम्प से कम पानी निकलता है, पीने योग्य नहीं है बोलने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया
ग्राम-जमडी, पंचायत-कुप्पी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के साथ में उदयसिंह, रायसिंह, दिनेश कुमार बता रहे है कि उनके गाँव के स्कूल का हैण्डपम्प साल भर से ख़राब पड़ा है | उसमे पीने योग्य पानी भी नहीं आता है बच्चे लोग ढोडी का पानी पीते है उसको पीने से बच्चे लोग बीमार पड़ते है | उसकी शिकायत उन्होंने सम्बंधित अधिकारियो के पास किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@9589733942, अधिक जानकरी के लिए संपर्क समूह अध्यक्ष@9691400960.
Posted on: Feb 07, 2019. Tags: CG SONG SURAJPUR UDAYSINGH RAISINGH VICTIMS REGISTER WATER
impact: हमें बारिश के दिनो में झरिया का गंदा पानी पीना पड़ता था, अब साफ पानी की सुविधा हो गई है..
ग्राम-देवान पटपर, पंचायत-भेलकी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से उदय मानिकपुरी बता रहे हैं, उनके गांव में पीने के पानी की समस्या थी, लोग झिरिया से पानी उपयोग करते थे, जो बारिश के दिनों में पानी गंदा हो जाता था, इससे लगभग 25 परिवार पीड़ित थे, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने कई बार पंचायत में आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, तब उन्होंने जुलाई महीने में सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड कराया और अगस्त महीने में उनकी समस्या का निराकरण हो गया, इसलिए वे खुश हैं और सीजीनेट के सभी साथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं |
Posted on: Nov 10, 2018. Tags: ) CG KABIRDHAM MANIKPURI PROBLEM SONG UDAY VICTIMS REGISTER WATER
हमारे गाँव से रोड तक कच्ची सडक होने से बारिश में कीचड़ हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है-
ग्राम-धुर्सी, पंचायत-कान्दावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से प्रीतराम खोहडिया बता रहे हैं मेन रोड से उनके गाँव तक कच्ची सड़क है, जिसमे बारिश के दिनों कीचड़ हो जाता है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, मोहल्ले में 9 घर है, 2015-16 से लोग इस समस्या से पीड़ित हैं, उन्होंने इसके लिए आवेदन किया, लेकिन अधिकारी काम को टाल दे रहे हैं, उनका कहना है यदि सड़क में मुरुम डाल दिया जाए या पक्की सड़क बना दिया जाए तो चलने लायक हो सकता है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : SDM@7587202092, CEO@9669625077. संपर्क नंबर@8085182856.
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: PRITRAM KHOHADIYA SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : खांसी, स्वास, कफ समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-छाती, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से वैद्य संत प्रभुदयाल मेसपाल खांसी, स्वास, कफ का घरेलू उपचार बता रहे हैं, काली मिर्च 10 ग्राम, सोंठ 10 ग्राम, पीपली 10 ग्राम तीनो को पीसकर छानकर रख लें, और आधी चम्मच शहद के सांथ दिन में दो बार सुबह-शाम सेवन करें, इससे खांसी, कफ, स्वांस की समस्या में आराम मिल सकता है, खाने में तेल, खटाई, मिर्च, मसाला, मांस का उपयोग न करें, आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : वैद्य संत प्रभुदयाल मेसपाल @9752013122.
Posted on: Jul 20, 2018. Tags: HEALTH PRABHUDAYAL MESPAL SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
हमारे बैगापारा में अभी नाला में झिरिया बनाकर पानी लाते है, बारिश में पानी गन्दा हो जाता है...
देवान पटपर, ग्राम-भिलकी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से आंद्र सिंह बता रहे है कि हमारे बीचपारा मोहल्ल्ला में पानी की बहुत समस्या है. पहाड़ी गाँव है यहाँ 20-25 परिवारों की बस्ती है, दूर दराज़ नाला से पानी लाना पड़ता है| एक झिरिया है जो कच्चा है, अभी वहां से पानी लाते है, लेकिन बारिश के दिनों में नाला का गन्दा पानी चला जाता है. ग्रामीणों की मांग है कि जो यहाँ पर झील है जहा से झिरिया बनाकर पानी लाते है उसको पक्का बनवाया जाए, इस हेतु कई बार बोले अधिकारी देखकर चले गए: P.H.E.विभाग@
9893883154, S.D.M@7587202092. माणिकपुरी@9407958035.

