प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन फार्म भरा था, अभी तक नाम नहीं आया, मदद की अपील...

सुरेन्द्र कुमार यादव ग्राम-चौकिहा पंचायत+पोस्ट-डभौरा जिला रीवा मध्यप्रदेश से बता रहें है, कि वे बहुत ही गरीब हूँ इस बरसात में मेरा घर गिर गया है, वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये मांग कर रहे है वो कह रहें है, कि आधिकारी आके जाँच करें|आज से दो साल पहले ऑनलाइन फार्म अप्लाई किया था लेकिन अभी तक मेरा आवास योजना नहीं आया, बता रहें है जब पानी गिरता है तब मेरे छोटे-छोटे दो बच्चे है उनको मै बरसाती ओड़ाकर घर में रखता हूँ| कीड़ा मकोड़ा से भी डर लगता है इसलिये सीजीनेट सुनने सभी साथियों से मदद की अपील करते है की सम्बंधित अधिकारियो से बात करके आवास दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@ 9755171515, CEO@94079803480, सचिव नम्बर@7898070744

Posted on: Jul 13, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM REWA MP SONG SURENDRA KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER

सरपंच के पास आवेदन किया है, पर हमारा बीपीएल राशन कार्ड नहीं बन पाया, कृपया मदद करें...

सुरेन्द्र प्रसाद, ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्य प्रदेश) से अपनी समस्या बता रहे हैं कि उनके परिवार का राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन की दुकान में राशन नहीं मिल पा रहा है , राशन बनवाने के लिए सरपंच व उपसरपंच के पास आवेदन भी किया था लेकिन आज तक कोई भी कारवाई नहीं हुयी है इसलिए साथी सीजीनेट से मदद की अपील कर रहे हैं : संपर्क सूत्र-सुरेन्द्र प्रसाद@ 9644608022

Posted on: May 14, 2020. Tags: ANUPPUR CARD MP PROBLEM RATION SONG SURENDRA PRASAD VICTIMS REGISTER

Impact : गांव में पानी की समस्या थी, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सुविधा हो गई है-

ग्राम पंचायत-भेड़िया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेंद्र साय बता रहे हैं| उनके गांव में पानी की समस्या थी| लोगो को नदी से पानी लाना होता था| गंदा पानी पीने से लोग बीमार पड़ते थे| उन्होंने संबंधित विभागो में कई बार आवेदन किया| लेकिन काम नहीं हो रहा था| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 6 महीना पहले 2018 में रिकॉर्ड कराया था| जिसके बाद जनवरी 2019 में उनकी समस्या हल हो गई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की | सुरेंद्र साय@8889143539.

Posted on: Apr 30, 2019. Tags: CG IMPACT STORY SONG SURAJPUR SURENDRA SAI VICTIMS REGISTER

दे देबे गुराइन सोना मुह से बाढ़ा...गीत-

ग्राम-रामगढ़, पोस्ट-बिहारपुर, चांदनी, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राम सुरेन्द्र सिंह पंडो एक गीत सुना रहे हैं| इस गीत को आदिवासी समुदाय में सर्प के कटाने पर जहर को शरीर से निकालने के गाते हैं:
दे देबे गुराइन सोना मुह से बाढ़ा-
केला सकेला जान-
कहां के बीका सकेले रे चेला-
कहां के बीका न हो...

Posted on: Mar 05, 2019. Tags: CG RAM SURENDRA PANDO SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 2013 से खम्बे गड़े है, लेकिन बिजली नहीं जलती, 2017 में दो हफ्ते जला था...

आश्रित ग्राम-धुरसी, ग्राम पंचायत-कान्दवानी, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से प्रीतराम और सुरेन्द्र कुमार यादव बता रहे है कि उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है 2013-14 में खम्बे गड़े है लेकिन लाईट नही जलता है 2017 में एक दो हफ्ता सिर्फ जला था उसके बाद से आज तक नहीं जला और उनसे बिजली का बिल भी माँगा जाता है |उसके लिए उन्होंने मिस्त्री को लोक सुराज में सूचना दे चुके है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिए सांथियों से अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात कर हमारी मदद करें: J.E.@9425241671, 8435500266, S.D.M@7587203092. उदय मानिकपुरी@8085182856.

Posted on: Jul 06, 2018. Tags: ELECTRICITY PRITRAM SONG SURENDRA KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »