सेवा-सेवा जोहारव रे, सेवा-सेवा जोहारव रे...गोंडवाना गीत

ग्राम-लोहांगी, तहसील-मोहखेड़, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से सीमा सरयाम एक गोंडवाना गीत सुना रही है:
सेवा-सेवा जोहारव रे, सेवा-सेवा जोहारव रे-
गोंडवाना के देवी देवता सेवा-सेवा जोहारव रे-
माता पिता को पहले सुमरो जन्म देवन हार-
बावनगढ़ के देवी देवता कर देना उपकार-
सेवा-सेवा जोहारव रे, सेवा-सेवा जोहारव रे...

Posted on: Sep 28, 2017. Tags: SEEMA SARYAM SONG VICTIMS REGISTER

लोग गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं, एक साल से अधिकारी हैंडपंप के लिए आवेदन नहीं सुन रहे...

ग्राम-दबनपुर, ब्लॉक-कोटा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीमांचल आचार्य बोल रहे हैं कि गाँव में पेय जल हेतु पिछले वर्ष 2016 में वार्ड नम्बर 3 की पीने की पानी की व्यवस्था को लेकर आवेदन किया था, उसी आवेदन को ग्राम सभा में प्रस्ताव पास कर गाँव की महिलाओ द्वारा सीईओं हिमांशु गुप्ता कोटा को आवेदन दिया गया था उसी आवेदन की प्रति को पीएचई विभाग तखतपुर इंजिनियर श्री मिश्रा जी को भी भेजा गया था, पर उस पर कोई काम नही हुआ है, लोग गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं. सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि कृपया फोन कर दबाव बनाए... पीएचई विभाग तखतपुर मिश्रा जी@09584538847. ब्लॉक अधिकारी@08817026823. शिकायत कर्ता@8839375278.

Posted on: Sep 10, 2017. Tags: SEEMANCHAL ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER

जगमग जोत जले जलेवो माँ तेरे भवन में...भजन गीत

ग्राम-लोहांगी, विकासखंड-मोहखेड़, जिला -छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से सीमा सरयाम एक भजन गीत सुना रही है :
जगमग जोत जले जलेवो माँ तेरे भवन में-
तेरे भवन में मैया अन्धा पुकारे अन्धा को नैन मिले-
तेरे भवन में मैया लंगड़ा पुकारे लंगड़ा को पैर मिले-
तेरे भवन में मैया निर्धन पुकारे निर्धन को नैन मिले-
जगमग जोत जले जलेवो माँ तेरे भवन में...

Posted on: Mar 28, 2017. Tags: SEEMA SARYAM SONG VICTIMS REGISTER

ज्ञान के इस पुण्य पथ पर, नवसृजन का साथ हो... देशभक्ति गीत

ग्राम-गहनाडांड़,पंचायत-पस्ता, ब्लॉक-बलरामपुर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से सीमा, ललिता, सुशीला एक देशभक्ति गीत गा रही हैं :
ज्ञान के इस पुण्य पथ पर, नवसृजन का साथ हो-
हम बढ़ें सबको बढ़ाएं, ऐसा साथी साथ हो-
मातृभूमि के लिए हम, कुछ तो ऐसा कर चलें-
शारदे के कमल रज में, जी चलें या मर चलें-
ज्ञान के इस पुण्य पथ पर, नवसृजन का साथ हो...

Posted on: Aug 24, 2015. Tags: SONG Seema Lalita Sushila VICTIMS REGISTER

We've a school till class 8 but the only teacher hardly comes once a month...

Seemanchal Acharya from Navrachna Samajsevi Sanstha in Bilaspur Chhattisgarh is visiting Chiriti village in Pendra block where he meets Pusrushottam Baiga who tells him that they have 65 Baiga Adivasi houses and one school till class 8. But there is no education in school as one teacher appointed there hardly comes once in a month. You are requested to call officers at 9926137195/9424160315 whom villagers have written but no response. Acharya@8120612983

Posted on: Dec 22, 2013. Tags: EDUCATION SEEMANCHAL ACHARYA

« View Newer Reports

View Older Reports »