लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद कर्रें...
सपना बता रही है कि वो दिल्ली खेडाखुर्द मकान नम्बर 336 में रहती है, लॉकडाउन में फंसे है, राशन नहीं है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9582277371. (167794)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SAPNA SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के दौरान महिलाओ को और कुपोषित बच्चो को क्या-क्या सुविधाए दे रही है, उसके बारे में जानकारी..
नगर पंचायत-भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से मोहन यादव के साथ में सपना रामटेके जो आंगनवाडी कार्यकर्ता है बोल रही है कि लॉकडाउन के दौरान महिलाओ को और कुपोषित बच्चो को क्या-क्या सुविधाए दे रही है उसके बारे में बता रही है कि बच्चो का जो आहार है उसको पक्काकर नहीं दे पाते है | इसलिए उनके माता या पिता के अकाउंट में पैसे डाल दिए है |आहार राशन उनके घर में 15 दिन के बाद पहुंचा दिया जाता है | उनके घर में जाकर उनको समझाते है की हाथ साबुन से धुलना और मुहं में मास्क लगाकर रहे है घर से बाहर न जाए ऐसा लोगो को सलाह देते है | अगर गर्भवती महिला को कोई दिक्कत होती है तो वे खुद उसको दवाखाना लेकर जाते है |उनके अंडर में 120 बच्चे है कुपोषित वाले उनके अकाउंट में 45 हजार डाल दिए है ऐसा उन्होंने जानकारी दिए | सम्पर्क नम्बर@9422938554.
Posted on: Apr 25, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADHCHIROLI MH HEALTH SAPNA RAMTEKE SONG VICTIMS REGISTER
देशभक्ति गीत : हिन्दू के लिए ना मुसलमान के लिए....
ग्राम परवी, तहसील सिरमौर, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से सपना यादव एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
हिन्दू के लिए ना मुसलमान के लिए-
जीना है तो जियें हिन्दुस्तान के लियें-
आप के मत भेद हानी जीने नही देगें-
हिन्दू के लिए ना मुसलमान के लिए-
जीना है तो जियें हिन्दुस्तान के लियें-
जाति पाती आयें हमें झगड़ें मिटायें-
जीना है तो जियें हिन्दुस्तान के लियें....
Posted on: Nov 14, 2019. Tags: REWA| MP SAPNA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
मनवा यायो दंतेश्वरी गढ़ वेरम दादो...गोंडी देशभक्ति गीत
तहसील-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुशीला मरकाम एक गोंडी गीत सुना रही है, इस गीत को 15 अगस्त या 26 जनवरी के अवसर पर गाया जाता है:
मनवा यायो दंतेश्वरी गढ़ वेरम दादो-
तेडी कुंडा होड़ी मेदे बुमता यायो-
निकिन मुड़की दातुम्-
मनवा बस्तर जिला तोड़ आदिवासी पीला-
बस्तर जिला, बस्तर जिला, बस्तर जिला-
उड़ा वहना जंगल मिन्दे पठा विसुड़ वाता...
Posted on: Sep 22, 2018. Tags: BASTAR CG DARBHA GONDI PATRIOTIC SAPNA WATTI SONG
आना मेरे गाँव तुम्हे मै दूंगी फूल कन्हेर के...कविता
ग्राम-फुरफुन्दी, विकासखण्ड-कोयलीबेडा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रेखा ताम्रकार, अनीता साहू, चांदनी साहू और तमन्ना साहू एक कविता सुना रहे हैं :
आना मेरे गाँव तुम्हे मै दूंगी फूल कन्हेर के-
कुछ कच्चे, कुछ पक्के घर हैं, एक पुराना तार है-
सड़क बनेगी सुनती हूँ, इसका नंबर इस साल है-
चढ़ते आना टीले ऊपर, कई पेड़ हैं बेर के-
बाबा ने था पेड़ लगाया, बापू ने फल खाए हैं...
