जी रहा हूँ तुम्हारे बिना टूटकर...कविता

नवादा, जिला-चतरा (झारखण्ड) से राजू राना एक कविता सुना रहे हैं:
जी रहा हूँ तुम्हारे बिना टूटकर-
क्या मिला है तुम्हे इस तरह रूठकर-
जब हमी से शिखर उतरना न था-
दिलो की कामना क्यूँ जगाती रही-
था मिटाना तुम्हे एक दिन फिर कहो-
प्यार की अल्पना क्यूँ सजाती रही-
नेह के पनघटो पर प्रफुलित लिखी...

Posted on: Mar 01, 2020. Tags: CHATRA JHARKHAND POEM RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद आर्थिक सहायता राशि मिली...

ग्राम-मनुन, तहसील-धर्मजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से जितेंद्र नरसिंह राणा
जो सांसद प्रतिनिधि हैं बता रहे हैं कि ग्राम मनुन में एक बालिका की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी जिसको सरकार की ओर से 4 लाख रूपये आर्थिक सहायता राशि मिलनी थी लेकिन राशि मंजूर होने के बाद भी नहीं मिल रही थी क्योंकि पिता के नाम में त्रुटी हो गयी थी, शिकायत करने के बाद भी काम नहीं हो रहा था तब उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड कराया जिसके कुछ दिनों के बाद सहायता राशि मिल गयी इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7724949998.

Posted on: Jan 01, 2020. Tags: CG IMPACT STORY JITENDRA SINGH RANA RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

नहीं हुआ है अभी सबेरा, पूरब की लाली पहचान...कविता-

चट्टी, जिला-ईस्ट गोदावरी (तेलंगाना) से राजू राणा किसान को लेकर एक कविता सुना रहे हैं :
नहीं हुआ है अभी सबेरा, पूरब की लाली पहचान-
चिडियों के जगने से पहले, खाट छोड़ उठ गया किसान-
खिला-पिलाकर बैलों को लेकर, करने चला खेत पर काम-
चिडियों के जगने से पहले, खाट छोड़ उठ गया किसान-
खिला-पिलाकर बैलों को लेकर, करने चला खेत पर काम-
नहीं हुआ है अभी सबेरा, पूरब की लाली पहचान...

Posted on: Dec 18, 2019. Tags: POEM RAJU RANA SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

जिसने तुझे जनम दिया रे दिल उनका नहीं दुखाना...गीत-

ग्राम-नवादा, पोस्ट-जवरा, जिला-चतरा (झारखण्ड) से संजय कुमार राना एक गीत सुना रहे हैं:
माँ बाप से बढकर जग में, कोई दूजा नही है खजाना-
जिसने तुझे जनम दिया रे दिल उनका नहीं दुखाना-
जिस माँ ने तुझे नौ महीने, अपने कोंख में पाल रक्खा-
चाहे बेटा घर हो बहार, माँ बनती कभी न दुश्मन-
जिसने तुझे जनम दिया रे दिल उनका नहीं दुखाना...

Posted on: Dec 15, 2019. Tags: CHATRA JHARKHAD SANJAY KUMAR RANA SONG VICTIMS REGISTER

वीणा की झनकार सुना दे जय-जय हंसवाहिनी...सरस्वती वंदना-

ग्राम-नवादा, जिला-चतरा (झारखण्ड) से संजय कुमार राना एक सरस्वती वंदना सुना रहे हैं:
वीणा की झनकार सुना दे जय-जय हंसवाहिनी-
ज्ञान की अद्भुत सागर माता कमल आसन-
तुमको भाता ज्ञान की बिडिया खोल हमारी-
जय-जय हंसवाहिनी दर-दर मईया भटक रहे हैं-
ज्ञान की मोती खोज रहे हैं अम्बर आते द्वार तुम्हारे-
वीणा की झनकार सुना दे जय-जय हंसवाहिनी...

Posted on: Dec 13, 2019. Tags: CHATRA JHARKHAND SANJAY KUMAR RANA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »