रीवा : मैं क्वारनटाईन में हूँ, मेरे साथ परिवार के लोग भी है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-चौकिया, पंचायत-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से राकेश कुमार यादव बता रहे है कि लॉकडाउन में पंजाब में फंसे थे, किसी तरह से अपने पैसो से घर पहुँच गए है और अभी क्वारनटाईन में है उनके साथ परिवार के लोग भी है एक साल का छोटा बच्चा भी है, उनके परिवार के लिए राशन और बच्चे के लिए पोषण आहर की मांग कर रहे है,सरकार कोई मदद नहीं कर रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@628401590. (169229)
Posted on: Jun 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAKESH KUMAR YADAV REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
पालघर (महाराष्ट्र): मेरे साथ चार लड़कियाँ हैं लॉकडाउन में खाने की दिक्कत हो रही है...मदद करें
पांडुरंगा चाल ,वलय पाड़ा ,नाला सुपाड़ा ,पालघर (महाराष्ट्र) से राकेश कुमार विश्वकर्मा बता रहे हैं कि मैं उत्तरप्रदेश का रहने वाला हूँ लॉकडाउन के कारण उनके पास खाने पीने की व्यवस्था नहीं है उनके साथ चार लड़कियाँ हैं खाने की दिक्कत हो रही है ,इसलिए सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि राशन दिलाने में मदद करें | संपर्क नंबर @7875990814 . (168277)
Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAKESH KUMAR MAHARASHTRA MH SONG VICTIMS REGISTER
2 माह से लॉकडाउन में फंसे हैं, घर पहुँचाने में मदद करें...
ग्राम-तेंदूभाटा, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार बता रहे हैं वे 2 माह से लॉकडाउन में फंसे हैं, वे खमरिहा गाँव सोनभद्र जिला उत्तरप्रदेश राज्य के निवासी हैं, वे 21 लोग हैं, सभी सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं, उनका कहना है कि उन्हें खाने की व्यवस्था मिल रही है लेकिन वे घर जाना चाहते हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर कोरोना जांच कराकर घर पहुँचाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6392235886. (165636)
Posted on: Apr 25, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM JANJGIR RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
खाना पानी की सुविधा कराने में मदद करें जिससे लॉक डाउन तक रुक सकें...अपील-
बिजापुरम, जिला-पूर्व गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से उपेन्द्र बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के जिवईवालिंगा गाँव के निवासी हैं उनके साथ 6 लोग हैं, वे काम करने के लिये वहां गये थे लेकिन लॉक डाउन के कारण वहां पर फंसे हैं उनका कहना है लॉक डाउन के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी, कोरोना के बारे में भी नहीं सुना था, जिस जगह पर वे लोग रुके हैं वहां पर खान पानी की समस्या हो रही हैं, रहने की व्यवस्था हो गयी है, घर जाने के संबंध में अधिकारी से उनकी बात हुई है कि 15 तक जानकारी देंगे, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि ऐसी स्थिती में खाना और पानी की सुविधा सरकार कर दे जिससे लॉक डाउन तक रुक सकें| संपर्क नंबर / उपेन्द्र@9390721359, संपत मरावी@8103377375. कलेक्टर@0884-2365424.
Posted on: Apr 02, 2020. Tags: ANDHRA PRADESH CORONA EST GODAVARI RAKESH KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
फागुन आता देखकर, उपवन हुआ निहाल...गीत-
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राकेश कुमार एक होली गीत कविता सुना रहे हैं:
फागुन आता देखकर, उपवन हुआ निहाल-
अपने तन पर लेपता, केसर और गुलाल-
तन हो गया पलाश-सा, मन महुए का फूल-
फिर फगवा की धूम है, फिर रंगों की धूल-
मादक महुआ मंजरी, महका मंद समीर-
भँवरे झूमे फूल पर, मन हो गया अधीर...
