बस के नीचे केला, मामाजी का मेला...बाल कविता-

ग्राम-बैजलपुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से शंकर रजक कक्षा 3 के छात्र बिसंभर से एक बाल कविता सुना रहे हैं:
बस के नीचे केला, मामाजी का मेला-
मेला देखने जाऊंगा, अंटी को बुलाऊंगा-
ओ मेरा अंटी, बजा मेरा घंटी-
घंटी में कुछ नही मामा जी का मूंछ नही...

Posted on: Sep 24, 2018. Tags: CG CHILDREN KABIRDHAM POEM SANKAR RAJAK SONG VICTIMS REGISTER

अपनों से अलग होने से हमारी कीमत कम रह जाती है, कृपया अपने परिवार, मित्रों से हमेशा जुड़े रहें...

हरिशंकर रजक एक कहानी सुना रहे है: जब अंगूर खरीदने बाजार गया, उसका क्या भाव है पूछा तो बोला 80 रूपये किलो। पास ही कुछ अलग-अलग टूटे हुए अंगूर दाने पड़े हुए थे पूछा क्या भाव है बोला 30 रूपये किलो। मैंने पूछा इतना कम दाम क्यों ओ बोला साहब है तो अभी बहुत बढिया लेकिन अपने गुच्छे से टूटे गये है इसलिए। मैं समझ गया कि अपनों से अगल होने पर हमारी कीमत आधे से भी कम रह जाती है कृपया आपने परिवार मित्रो से हम हमेशा जुड़े रहे:
दूसरा एक चुटकुला : एक पढ़ा लिखा आदमी एक अनपढ़ ग्वार दोनों दोस्त है अनपढ़ बोलता है पढ़ा लिखा से घड़ी और बीबी में क्या अंतर है पढ़ा लिखा आदमी बोलता है घडी बिगड़ जाती है तो बंद हो जाती जब बीबी बिगड़ जाती है तो शुरु हो जाती है...

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: BODLA CG HARISHANKAR RAJAK JOKE KABIRDHAM SONG STORY VICTIMS REGISTER

प्रिय प्रभु जी हम अपने जीवन में आपका शुभ अनुभव करना चाहते हैं...प्रार्थना

ग्राम-सिलफिली, पोस्ट-करसी, तहसील, थाना-प्रतापपूर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हरिशंकर रजक अच्छे चरित्र का जीवन में प्रभाव और मिलने वाले सम्मान को बताते हुए एक प्रार्थना सुना रहे हैं :
प्रिय प्रभु जी हम अपने जीवन में आपका शुभ अनुभव करना चाहते हैं-
हम अपने दैनिक जीवन में आपके गुणों को बढ़ाना चाहते है-
आप हमें अपने गुंडो से पूरन करने में अगुवाई करें-
ताकी हम इस संसार में ऐसा जीवन ब्यतीत करे-
जिससे हम आपके गुणों को प्रगट कर सके...

Posted on: Jun 29, 2018. Tags: HARISHANKAR RAJAK SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : स्वच्छता से बीमारी का हो सकता है बचाव...

भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गौरी रजक अपने वातावरण को स्वच्छ रखने के बारे में बता रही हैं वे कह रही हैं कि यदि हमारे देश भारत में गलियां, खेल के मैदान, पार्क, सड़को को साफ करने सांथ ही गांव और शहरो में साफ जल उपलब्ध करा दिये जाने से बीमारियों पर नियंत्रण लगाया जा सकता है, वे कह रही हैं कि साफ़ सफाई रखने से और साफ़ पानी पीने से हमारी अनेक बीमारियां अपने आप दूर हो जाएँगी। वे एक नारे के साथ सभी भारतवासी को इस दिशा में विशेष ध्यान देने का आग्रह कर रही हैं कि स्वच्छता की होड़ है अब हममे यह जोर है इस पंक्ति के माध्यम से हमें स्वच्छता पर ध्यान देने के लिए कह रही हैं...गौरी रजक@9407922018.

Posted on: Sep 01, 2017. Tags: GOURI RAJAK SONG VICTIMS REGISTER

इस धरा पे मैंने जनम लिया यही हमारा मान है...बिहार गीत

जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से संजय रजक बिहार पर आधारित एक गीत सुना रहे हैं:
इस धरा पे मैंने जनम लिया यही हमारा मान है-
हे बिहार की धरती तुझपे जीवन कुर्बान है-
हर दिल में बसता प्यार यहाँ पे-
गंगा प्यार की बहती है-
देव अतिथि कहलाते मिश्री बोली में रहते हैं...

Posted on: Dec 09, 2016. Tags: SANJAY RAJAK SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »