रोड बनवाने के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-निम्मलगुडेम, पंचायत-बटिपल्लि, ब्लॉक-करकागुडेम, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मडकम राजू बता रहे है, उनके गाँव में रोड की समस्या है, गाँव से मेन सड़क तक करीब 20 किलोमीटर दूर तक रोड नहीं बनाया गया है, बरसात के समय में आने जाने बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इस विषय में अधिकारियों के पास कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9515714208. MRO@9440185584, PO@9490957005. (170001) NM

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM MADKAM RAJU ROAD PROBLEM PWD TELANGANA

बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है, कीचड़ होता है, सीसी सड़क बनवाने में मदद करें...

बगान टोला, चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से फूलसिंह और ग्रामवासी बता रहे हैं गाँव में रोड की समस्या है, बारिस के कारण सड़क में पानी भर जाता है, कीचड़ हो जाता है, वाहन नहीं निकल पाता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@6266562658, विधायक@9424383999, CEO@7089659087. संपर्क नंबर@6267765998. (AR)

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM PWD SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

सरपंच द्वारा सार्वजनिक उपयोग होने वाले तालाब को हटाये जाने पर नाराज निवासी...

ग्राम-चोरभटी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बृजेश सिंह बता रहे हैं, वहां पर एक तालाब है, खोरिया तालाब जो बहुत पुराना तालाब है, जिसे गाँव के सरपंच द्वारा नष्ट कर दिया गया है, गाँव के पूर्व सरपंच और निवासियों का कहना है, ये तालाब बना रहना चाहिये, गाँव के लोग पानी के लिये तालाब का उपयोग करते हैं, मवेसी पानी पीते हैं, गाँव के निवासियों का कहना है कि तालाब बना रहे हैं इसलिये सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर तालाब बने रहने और सुधार कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8359810290. विधायक@9425185577, SDM@9479935839. तहसीलदार@7000399414. RI@9754350241. (AR)

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: BRIJESH KUMAR MP PROBLEM PWD REWA SONG VICTIMS REGISTER

बचपन से सड़क जैसी थी वैसी ही है, रोड लगभग गायब है, आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-ओंगनारपाल, पंचायत-चांदागाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से राम अवतार वड्डे बता रहे हैं उनके गाँव में सड़क की समस्या है, जिसके कारण लोगो को दिक्कत हो रही है, बचपन से सड़क जैसी थी वैसी ही है, रोड लगभग गायब हैउन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर सड़क बनवाने में मदद करें : सचिव@7489859940, सरपंच@8815559644. संपर्क नंबर@799954222. 7588687132. (AR)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM PWD RAMAWTAR WADDE ROAD SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में रोड की समस्या है, बारिस में कीचड़ हो रहा है...

ओंगनार पाल, पंचायत-चांदागाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बुद्धसिंह सलामे बता रहे हैं उनके गाँव में रोड की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारीयों के पास आवेदन किया था लेकिन काम नहीं हुआ है, बारिस में कीचड़ हो रहा है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में रोड की समस्या का निरकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587309224. सचिव@9511549037. सरपंच@9406220996. (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: BUDDHSINGH SALAME CG NARAYANPUR PROBLEM PWD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »