IMPACT: सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किए दो महीने के बाद उनका पेंशन मिलना चालू हो गया
रामलाल वर्मा, ग्राम पंचायत ननका, जिला रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे हैं उनका पेंशन नहीं मिल रहा था। पेंशन नहीं मिलने के कारण उन्हें बहुत दिक्कत होता था। फिर उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किए दो महीने के बाद उनका पेंशन मिलना चालू हो गया। इसलिए सीजीनेट साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7470803285.
Posted on: Sep 21, 2022. Tags: IMPACT MP PENSION REWA
मुझे डोकरा पेंशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम-कलापारा बुडीगीबाटा,पंचायत-सीतापुर,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से आनीता बघेल बता रही है कि उनके दादा-दादी काफी बुजुर्ग हैं,पर उन्हें डोकरा पैसा नहीं मिल रहा है,इसके लिए सरपंच व सचिव को बताने से कोई ध्यान नहीं दे रहे है,इसीलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नंबरों से बात कर उनकी समस्या का निराकरण कराने कि मदद करे|सरपंच@7974104633,सचिव@9479095347 संपर्क नंबर@6263021827.
Posted on: Sep 07, 2022. Tags: AGE BASTAR CG DARBHA OLD PENSION PROBLEM
कुमापारा ग्राम पंचायत कोड़ेनार में पेंशन की समस्या कृप्या मदद करें
ग्राम पंचायत कोड़ेनार (कुमापारा ) विकास खण्ड बास्तानार जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से श्रीमती सुकड़ी बता रही है की मुझे पेंशन का पैसा नहीं मील रहा है अवेदन भी कर के देखे फिर भी नहीं मिल रहा हैं सरपंच के पास भी गयी थी,3 -4 बार गयी थी अगर मुझे पेंशन का पैसा मिलता तो मैं चावल सब्जी भी खरीद के खाती और मैं अकेली रहती हूँ मुझे कुछ खाने पीने का भी नहीं मिलता है अभी मैं ऐ चाहती हूँ की विधवाओ को पेंशन का पैसा मिलना चाहिए कृप्या मदद करें! सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Aug 07, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PENSION PROBLEM
उम्र 60 से ऊपर है, लेकिन वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत मंका, जिला-रीवा (मध्यप्रदेस) से राम कैलाश कोल जी बात कर रहे है इन्होंने ग्राम मंका में जाकर वृद्ध लोगों से मुलाकात की | इन लोगों की उम्र 60 से ऊपर है और इन्हे वृद्ध पेंशन की जरूरत है| बुजुर्गों का कहना है कि संबंधित आधिकारियों को पेंशन के लिए बात करने पर आ जाएगा खाते चेक करने को कहते हैं| बैंक जाने पर पता चलता है खाते में पैसा नहीं आ रहा है| अधिकारियों के पास 3-4 बार जा चुके हैं पर अब तक इन्हे पेंशन नहीं मिला है|कृपया इन लोगों की पेंशन की समस्या को दूर करने में इनकी मदद करें|संपर्क नंबर शिकायत कर्ता@ 7470803285, एसडीएम@6264580802, कलेक्टर@9893789980,सचिव मंका@7389859012,9131521340.
Posted on: Aug 07, 2022. Tags: AGE MANKA MP OLD PENSION PROBLEM RAMKAILAASH REWA
बुज़ुर्ग को सहारे की ज़रूरत, पेंशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम-बास्तामुंडा, पंचायत-छिन्द्बहार, ब्लॉक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मुक्ति कश्यप बता रही हैं कि उनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक हो गई है| आधार कार्ड और बाकी के सभी ज़रूरी कागज़ात उन्होंने सरपंच के पास जमा कर दिया है| किन्तु अभी तक पेंशन मिलने की कोई सुचना नहीं मिली है| इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि उन्हें पेंशन दिलवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@7722884009, सरपंच@7087797876, सचिव@9406109547.
