पीड़ितों का रजिस्टर: अनुकंपा में पिउन की नौकरी मिली, योग्यता के अनुसार पद मिलना चाहिए...
कल्याणी मानिकपुरी, नगर पंचायत दाँतेवाड़ा, जिला-दाँतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ से बता रही हैं कि उनके पति रमेश मानिकपुरी, जो की ठेकेदार थे, को माओवादियों ने मार दिया था। उनके पति की मौत के पहले वे लोग ग्राम पंचायत केरलापाल, जिला सुकमा में रहते थे। उनके पति के मरने के बाद उन्हें सरकार से रु. 1 लाख मुआवजा मिला था और अनुकंपा नियुक्ति में पिउन की नौकरी। लेकिन वे कहती हैं कि दूसरे लोगों को मिली मुआवजे की राशि रु. 4-5 लाख है। उनकी सरकार से मांग है कि उनके योग्यता के अनुसार उन्हें नौकरी मिले। इंदिरा आवास योजना के तहत जो 2 कमरे का मकान उन्हें मिलने वाला है, उसे वे ना बेच सकेंगे, ना छोड़ कर जा सकेंगे। इसीलिए वे चाहती हैं कि उस मकान के बदले उन्हें पैसे मिलें, जिसमें वे कुछ और पैसे जोड़ कर अच्छा घर बना पाएंगे। उनकी एक और मांग यह है कि उनके बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए फीस माफ कर दी जाए, ताकि उन्हें अच्छी से अच्छी शिक्षा मिल सके।
Posted on: Mar 30, 2022. Tags: DANTEWADA JOB KALYANI MANIKPURI KERLAPAL MAOIST VICTIM SUKMA VICTIM REGISTER
सरकार विकेन्सी नहीं निकाल रही है, कृपया मदद करें-
जिला- रीवा (मध्यप्रदेश) शिवकुमार दिवेदी जी बता रहे हैं, कि उनके एरिया में जीतनें भी सरकारी कार्यालय है| उनमें रिक्त पद है जो की सरकार विकेन्सी नहीं निकाल रही है| इन सब में जल्द ही विकेंसी निकालकर भर्ती किया जाए| शिवकुमार जी दृष्टी बाधित है| और जीवन बसर के लिए नौकरी की जरूरत है|इन्होने कई बार आवेदन किया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई | इनकी मांग को समाधान कराने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9203767814.
Posted on: Feb 23, 2022. Tags: JOB MP PROBLEM RIVA
सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं,
जिला-कबीरधाम, विकासखंड-पंडरिया, ग्राम-नवागाँवमुसहू (छत्तीसगढ़) से जय प्रकाश चंद्राकर बता रहे हैं वे दोनों आँखों से द्रष्टिबाधित हैं और एम.ए. तक की पढ़ाई कर चुके हैं| इनके पिताजी का देहांत हुआ है और ये नौकरी की तलाश में हैं| परिवार की जिम्मेदारी अब इनके कंधों पर है| ये चाहते हैं की आगे की जीवन जीने के लिए उन्हें रोजगार मिले| सरकार से निवेदन कर रहे हैं कि दिव्यानगों के लिए भी नौकरी की व्यवस्था की जाए| अधिकारियों से निवेदन है इनको सुधारा जाए व मनोरंजन का चैनल भी लाया जाए|संपर्क नंबर@8827518637.
Posted on: Jan 25, 2022. Tags: CG DIVYANG JAYPRKASH JOB KABIRDHAM PANDARIYA PROBLEM
काम से निकल दिया गया है, कृप्या मदद करें-
जिला-नारायणपुर बस्तर (छत्तीसगढ़) से एस.पी.ओ सहायक पद पर कार्यरथ एक भाई अपनी आपबीती बता रहे हैं,की मैं एस.पी.ओ के पद पर कार्य कर हा था और एक साल बाद कार्य करने के पश्चात एक साल तक तबीयत ठीक नहीं थी फिर तबियत ठीक होने के पश्चात डयूटी की| एक साल ड्यूटी के मुझे जॉब से निकाल दिया गया| इस दौरान मै आरक्षक के पद पर था इस समय पे बिना कारण मुझे काम से निकाल दिया गया कुछ कारणवश मै अपना पता नहीं दे रहा हूँ |कृपया मेरी मदद करें |
Posted on: Jan 02, 2022. Tags: CG DISPLECED JOB NARAYANPUR
पीने के पानी कि समस्या है कई बार अधिकारियों को सूचना दिए हैं ध्यान नही दे रहे...कृपया मदद करें
ग्राम-बड़ेउसरी, पंचायत-जोबा, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से मुड्गी राम, गोविन्द, शुक्ला राम, मुकेश मंडावी, मंतु राम बता रहे हैं कि उनके गाँव में पीने के पानी का बहुत समस्या है | गाँव में 2 हैण्डपंप है लेकिन भरपूर मात्रा में पानी नही निकलता है| जिससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है| इसके शिकायत सम्बंधित अधिकारियों को कई बार दिया गया है, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हो रही है| ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करे| सचिव@ 7974806430, कलेक्टर@9399394695,संपर्क नम्बर@6261449585. (161633 ) MS
