हमारे गाँव से 5 किलोमीटर सड़क न होने से, मरीजों को चारपाई में लेटाकर पैदल चलना पड़ता है...

ग्राम-सोनाडाभर, पंचायत-घूमन, ब्लॉक-जावा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) के निवासी दिनेशपाल बता रहे है कि इनके गाँव में सड़क नहीं है लगभग 500 सौ लोग 5 किलोमीटर किलोमीटर पैदल चलकर मेनरोड तक जाते है यदि गाँव में कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे चारपाई में लेटाकर हास्पीटल लेजाना पड़ता है वर्तमान में ही कल एक लड़के कि आकाशी बिजली गिरने के कारण मौत हो गई 100 नंबर पर फोन करने पर पुलिश आई पर रोड न होने के कारण 5 किलोमीटर पैदल चलकर आना पड़ा जबतक आदिवाशी लड़के को चारपाई में लेटाकर घर ले गया और घर में ही उसकी मौत हो गयी चुनाव के समय बोट लेने सभी नेता-मंत्री आते हैं पर जीतने के बाद 5 वर्ष तक कोई नहीं आते इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके इनके गाँव कि सड़क बनवाने में मदद करें ताकि इन्हें आने-जाने में सुविधा हो: संपर्क नम्बर @8827372393 दिव्यराज सिंह विधायक @8120866999 (170905) CS

Posted on: Jul 08, 2020. Tags: DINESHPAL JAWA RIWA MP PWD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

मै 5 एकड़ जमीन में खेती करता था,इस वर्ष गाँव का एक आदमी रोक लगा रहा है,कम्पलेंन करने पर कोई नहीं सुनते

ग्राम-बिछिहर, पंचायत-भूमन, ब्लॉक-जावा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) के निवासी सुखलाल प्रजापति बता रहे हैं कि इन्हें शासन के तरफ से 5 एकड़ जमीन खेती करने को मिला है जिसका सरकार के तरफ से जमीन का पट्टा-ऋणपुस्तिका काँपी आदि सब मिल गया है और पटवारी भी जमीन नापी कर चुके है इसके बाद भी गाँव का एक बड़ा आदमी जमीन पर रोक लगा रहा है थाने में कम्पलेन भी किये पर कोई सुनवाई नहीं हुआ अभी खेती करने का समय है खेती नहीं करने दे रहा है बहुत गरीब है खेती नहीं करेंगे तो गुजारा नहीं होगा इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके जमीन दिलवाने में मदद करें: @9893727075 तहसीलदार जावा @9993474575 (170834) CS

Posted on: Jul 07, 2020. Tags: JAWA RIWA MP LAND PROBLEM SONG SUKHLAL PRJAPATI VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में बाहर से गाँव आकर, क्वारंटाइन पूरा कर चुके हैं, 2 माह से रोजगार नहीं मिल रहा है...

ग्राम-गरभे, पंचायत-लोहगढ़, ब्लॉक-जवा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से वनगांव का निवासी राज रहिस बता रहे हैं कि वे बाहर से काम करके गाँव वापस आकर क्वारंटाइन पूरा कर चुके है इन्हें 2 महीने से कोई काम नहीं मिला न ही इनके गाँव में कोई रोजगार है जो कि सरकार ने कहा था कि जो बाहर से आएँगे उन्हें काम दिया जायेगा और जो वनगांव में कब्ज़ा करके बसे है उन्हें वनभूमि का पट्टा नहीं मिला है उसका पट्टा चाहिए | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके वनगाँव में निरक्षण करके वनभूमि का पट्टा और जो बाहर से लड़के आये है उन्हें काम दिलाने में मदद करें:संपर्क नम्बर 9752159683, ब्लॉकCEO 9407803480 (170856) CS

Posted on: Jul 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAWA RIWA MP RAJRAHIS KOL SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में शासन ने मुफ्त राशन की बात कही है पर हमारे गाँव में तीन माह से कोई राशन नहीं बंटा है...

जवाहर लाल कुशवाहा ग्राम अमकुई पंचायत हरदी ब्लाक ढीमरखेड़ा जिला कटनी (मध्यप्रदेश) में रहते है वे बता रहे है कि शासन के द्वारा तीन माह के मुफ्त राशन देने का आदेश जारी किया गया था लेकिन तीन माह हो गया अभी तक राशन वितरित नहीं किया गया है लॉकडाउन चल रहा है मजदूर वर्ग के सब लोग  घरों में बैठे है | ऐसे स्थिति में बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से वे अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन को बटवाने का कष्ट करें, राशन विक्रेता का नाम अश्वनी शुक्ला@9993220844 है : संपर्क नंबर@9424934492.  (169354) NM

Posted on: Jun 07, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAWAHARLAL KUSHVAHA KATNI MP SONG VICTIMS REGISTER

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में सरकार द्वारा बच्चा पैदा होने पर 10 हजार का लाभ नहीं मिला...

ग्राम-नुनारी, पंचायत-जतरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा बता रही है उनका आगंवादी केंद्र नुनारी है उसमे नाम दर्ज नहीं है 29 नवम्बर को जब बच्चा पैदा हुआ तो उसका मृत्यु हो गई और आगंवादी केंद्र में उनका नाम दर्ज नहीं होने के कारण उनको प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में सरकार द्वारा बच्चा पैदा होने पर 10 हजार का लाभ नहीं मिला| और कोई भी आंगनवाडी केद्र उनका गर्भवती होने का नाम दर्ज नहीं था| इसलिए वे चाहती है कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ मिले इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही है: जवा ब्लाक योजना अधिकारी मालती पाण्डेय का नम्बर@9479647494. संपर्क नम्बर@7697448583.

Posted on: Jan 09, 2020. Tags: JAWA REEWA SONG SUSHMA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »