हमारे गांव में हैण्डपंप खराब है, कृपया मदद करें-
ग्राम-मुरकीनार, पंचायत-कपानार ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम बता रहे हैं, उनके गांव में तीन साल से हैण्डपंप खराब है| वहां के लोग दुर से पानी लाकर पीते हैं| पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@7587361492, CEO@9406016762.
Posted on: May 28, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR BUDHRAM CG PROBLEM WATER
शौचालय की समस्या है, शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करे-
ग्राम पंचायत-कोरंगाली, (राउतपारा) ब्लाक-बास्तानार जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) बुधराम बैख बता रहे हैं कि उनके गांव में किसी के घर में शौचालय नही बना है, शौच के लियें लोगों को बहार जाना पड़ता हैं, बाहर जाने से जीव जन्तु का डर बना रहता हैं, रात में ज्यदा समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं, इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें सम्पर्क नम्बर@9302252522, सरपंच@8903465360, सचिव@7974416157, कलेक्टर@8488956694.
Posted on: May 17, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR BUDHRAM BAIKH CG PROBLEM TOILET
ऊसे वासे ऊसे वासे बुरुवावेआ...गीत
ग्राम-पर्लमेटा, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कहरु राम मूचाकी जी गोंडी गीत सुना रहे हैं:
ऊसे वासे ऊसे वासे बुरुवावेआ नूनी ऊसे वासे ऊसे वासे बुरुवावे आनूनी ले-
दिनल मिसु दिनलमिसु विविवेआ ओ यांगोलेवा दिनल मिसु दिनलमिसु विविवेआ- यांगोलेवा, जोड़े केला इनजोड़े केला हिन हीनजोड़े केला यो तोलोयोनाए रामे-
रामे बीड़ों तोला नो दिन लिसी सिवई यो दिन लिवी सीसी यो दिन लिसी सिवई यो-
हिन हीनजोड़े केला यो तोलोयोनाए रामे बीड़ों तोला नोनि इनजोड़े केला नो...
Posted on: May 15, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG GONDI KAHRURAM MUCHAKI SONG
पुल नहीं होने के कारण बरसात में आने जाने में परेशानी होती है...
ग्राम पंचायत-छोटे किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से बुधराम मुचाकी बता रहे हैं, गाँव में पुल नहीं बना है, जिसके कारण नदी पार कर जाने में दिक्कत होती है| बारिस के दिनों में ये समस्या बढ़ जाती है| यदि कोई बीमार पड़ता है तो चिकित्सा केंद्र जाने में बहुत परेशानी होती है, गाँव से हॉस्पिटल 10 किलोमीटर दूर है| 4 गाँव के लोगो का आवागवन पुल नहीं होने के कारण बाधित होता है| निवासियों ने इसके लिये कई बार आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पुल बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@. सरपंच@7748975207, सचिव@9294648865, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: May 14, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM BUDHRAM MUCHAKI CG ROAD
जंगल से कटी हुई लकड़ियाँ भर-भर कर बेच रहे हैं कृपया जांच की अपील-
ग्राम-गिर, ब्लाक-बहरन, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेस) आमोंधसिंग जी अपने गाँव की समस्या सीजीं नेट के श्रोताओं को बता रहे हैं उनका कहना है की वन विभाग के कर्मचारी वनों की रक्षा करते हैं ना कि पर्यावरण को नुकशान पहुचाते हैं| इनके गाँव के रेंजर,डिप्टी पूरे वन विभाग के कर्मचारी मिलकर जंगल से कटी हुई लकड़ियाँ भर-भर कर बेच रहे है| शासन इन्हे जंगल की रक्षा के लिए नियुक्त करती है और ये लोग जंगल को ही उजाड़ रहे हैं| इन्होंने SDO ऑफिस में शिकायत भी की है किन्तु अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है|कृपया इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए दबाव बनाकर जांच के आदेश दें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9302678623.
