स्वास्थ्य स्वर : सफेद दाग को ठीक करने का घरेलू उपचार-

जिला-कटनी (मध्यप्रदेश) से वैद्य शिवानी भारद्वाज सफेद दाग से छुटकारा पाने का घरेलू उपचार बता रही हैं| अडूसा की पत्ती हरी 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम दोनों का लेप बना लें| उसके बाद देशी गाय का ताजा दूध लेप में आवश्यकतानुसार मिलाकर ग्रषित स्थान पर लगायें इससे लाभ हो सकता है| जब तक दाग ठीक न हो जाये| लेप का उपयोग कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : शिवानी भारद्वाज@797027055.

Posted on: Mar 26, 2019. Tags: HEALTH KATANI MP SHIVANI BHARDWAJ SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : ल्यूकोरिया बीमारी का घरेलू उपचार-

जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से शिवानी भारद्वाज ल्यूकोरिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रही हैं| जिनको इस तरह की समस्या हो रही हो वे सबसे पहले 200 ग्राम सेमर फूल, 200 ग्राम गूलर फल और 200 ग्राम मिश्री लें| उसके बाद तीनो को मिलाकर पीस कर पाउडर बना लें| उसके बाद 5-7 ग्राम पाउडर खाली पेट पानी के साथ प्रतिदिन 30 दिन तक सेवन करने से लाभ मिल सकता है | अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : शिवानी भारद्वाज@ 7970270553.

Posted on: Mar 22, 2019. Tags: HEALTH MP SAGAR SHIVANI BHARDWAJ SONG VICTIMS REGISTER

सुधा भारद्वाज हमारी वकील, सामाजिक कार्यकर्ता को मदद नहीं कर सकते तो उनको बदनाम न करें...

भागीरथी वर्मा रायपुर छतीसगढ़ से बता रहे है सामाजिक कार्यकर्ता सह वकील सुधा भारद्वाज को पूना पुलिस द्वारा 28 अगस्त 2018 को दिल्ली से उन्हें माओवादी बताकर गिरफ्तार किया गया है l सुधा भारद्वाज एक सामाजिक कार्यकर्ता है जो गरीब मजदूर आदिवासियो के लिए न्यायालयों में मुक़दमे लड़ते आ रही है पूंजीपतियो के खिलाफ,साथ ही वे छत्तीसगढ़ PUCL की महासचिव भी है l मजदूरो के हित में उन्होंने लेबर कोर्ट दुर्ग, बिलासपुर हाईकोर्ट में मजदूरो के पक्ष में मुकदमा लड़ कर जीत दिलाई है और मजदूरो को काम में वापस लौटाया है, ऐसे सामाजिक लोगो के विरुद्ध सरकार काम कर रही है जिसकी हम निंदा करते है और सरकार के काम का विरोध करते है और जब तक उनको रिहा नहीं किया जायेगा तब तक विरोध जारी रहेगा l

Posted on: Aug 30, 2018. Tags: BHAGIRATHI VERMA BHARDWAJ CG RAIPUR SONG SUDHA VICTIMS REGISTER

गाँव-गौरा समाज टेढ़ा गी बोहारे हो...छत्तीसगढ़ी बायर गीत

ग्राम-वनबाँधा, ब्लॉक-पाली, जिला-कोरबा, छत्तीसगढ़ से हरदावन सिंह उइके छत्तीसगढ़ी भाषा में एक बायर गीत गा रहे हैं, जो देवी की अर्चना-पूजा के समय गाया जाता है :
गाँव-गौरा समाज टेढ़ा गी बोहारे हो-
इहाँ के ठाकुर देव जौकी लेइ जोहारे हो-
इहाँ के मरकी माता जौकी लेइ जोहारे हो-
इहाँ के बैगिन-बैगा जौकी लेइ जोहारे हो-
गाँव-गौरा समाज टेढ़ा गी बोहारे हो-
इहाँ के ग्राम जाता जौकी लेइ जोहारे हो...

Posted on: Jul 14, 2018. Tags: Hardawan Singh Uike SONG VICTIMS REGISTER

अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनवाया लेकिन अब महीनों से पैसे नहीं दे रहे, चक्कर कटवा रहे...

ग्राम-रिगारा, पोस्ट-बढेरुवा, तहसील-मैहर, जिला-सताना (मध्यप्रदेश) से शारदा प्रसाद पटेल बता रहे हैं, 3 महीने पहले उनके नाम से शौचालय आबंटित हुआ था, इसलिए अधिकारियों के कहे अनुसार उन्होंने शौचालय का निर्माण कराया और उसका उपयोग भी कर रहे है, उनका कहना है सरपंच, सेकेट्री उनके शौचालय का फोटो खीचकर ले गए और उसे ऑनलाइन भी कर दिया, लेकिन पैसा मांगने पर रोजगार सहायक गुमराह करता है, उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन भी किया लेकिन अभी तक कोई कारवाही नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे योजना का पैसा मिल सके|
रोजगार सहायक@7509950023, सरपंच@9755659224. पटेल@8878239161

Posted on: Mar 10, 2018. Tags: SHARDA PRASAD PATEL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »