आये दिन हमारे गाँव में हाथी के झुंड आते रहते हैं पर हमारे पारा में बिजली नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-ढाडकरवा, महुआरी पारा, पोस्ट-देवकी, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेन्द्र कुमार बता रहे है कि उनके गाँव के पास हाथियों का आना जाना लगा रहता है और वहां पर बिजली नहीं है| उसके कारण बच्चो को पढने लिखने में बहुत दिक्कत हो रहा है | बिजली लगवाने के उन्होंने लिए ग्राम सुराज में शिकायत किये थे तो एक महीने लग जायेगा बोले थे लेकिन अभी तक नहीं लगा है फिर उन्होंने जनदर्शन में भी शिकायत किया लेकिन अभी तक नहीं लगा इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर बिजली लगवाने में मदद करें : बिजली विभाग@9009953860, सचिव@9294796029, सरपंच@8458854495. सुरेन्द्र कुमार@8223935637

Posted on: Nov 22, 2017. Tags: SONG SURENDRA KUMAR VICTIMS REGISTER

अपना प्रदेश देखो कितना विशेष देखो...छत्तीसगढ़ राज्य पर कविता -

ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया छत्तीसगढ़ राज्य पर एक कविता सुना रहे हैं:
अपना प्रदेश देखो कितना विशेष देखो-
आओ हम घूमों यहाँ खुशियाँ से झूमों यहाँ-राज्य
रायपुर की क्या शानी अपनी है राजधानी-
ऊचे-ऊचे हैं मकान यहाँ की निराली शान-
कोरबा की बिजली हम सबको मिली-
देव भोग का है मान हीरे की जहाँ खदान-
लोहे की ढलाई देखो देखो जी भिलाई देखो-
गूंजे जहाँ सुर-ताल खैरागढ़ बेमिसाल-
राजीव लोचन यहाँ रम जाएँ मन जहाँ-
तीरथ है अग्रणी देखो देखो चर्मर्ण-
अपना प्रदेश देखो कितना विशेष देखो...

Posted on: Nov 22, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

दीपवाली न यन मतोम दा वे नानो निमा यो वेया...गोंडी दीपावली गीत -

मरकापारा, ग्राम-दुगेली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सीता पटबंदी कौशी गल्लो से एक गोंडी सुन रही है:
दीपवाली न यन मतोम-
दा वे नानो निमा यो वेया-
अलेडा केला निमा यो वेया-
केलडा नानो निमा यो वेया-
पाटा बाबो नित्ता अणि निमा यो वेया-
दीपवाली न यन मतोम...

Posted on: Nov 22, 2017. Tags: SEETA PATBANDI SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : हमारे गाँव में धान की कटाई, मिसाई का काम चल रहा, कुछ गेंहू की तैयारी कर रहे...

ग्राम-गौरीपुर, पोस्ट-नवापारा कला, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रमेश कुमार साहू उनके गाँव में जो खेती का काम हो रहा है उसके बारे में बता रहे है कि जो किसान अपनी धान की कटाई कर चुके है वो मिसाई कर रहे है| जो किसान नहीं काट पाये है वे लोग काटने की तैयारी में लगे है| आज उनके गाँव के मौसम ठंडा है इसके कारण मिसाई का कार्य बाधित हुआ है | किसान ट्रेक्टर से भी मिसाई कर रहे है| वहां पर गेहूं की बुआई के लिए किसानो द्वारा तैयारी चल रही है| उनका क्षेत्र नदी से घिरा पानी वाला है इसलिए वहां पर गेहूं की खेती हो जाती है| सिंचाई के साधन पर्याप्त है मोटर पम्प, सभी तरह के सिंचाई के साधन उपलब्ध है| वहां पर गेहूं के साथ-साथ आलू, टमाटर, मिर्च भी लगाते है | रमेश कुमार@9617810188.

Posted on: Nov 22, 2017. Tags: RAMESH KUMAR SAHU SONG VICTIMS REGISTER

मेरा कुंआ 2011 में पास हुआ, पैसा आज तक नहीं मिला, जिन्होंने खोदा उनको भी पैसा नहीं मिला...

ग्राम-भेंडरी, जनपद-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवलाल यादव बता रहे है कि 2011 में उनको कुंआ खुदवाने के लिए मदद पास हुआ था उसका पैसा आज तक नहीं मिला है | उसकी शिकायत उन्होंने जनपद C.E.O, कलेक्टर एवं शिविर लगा था वहां पर भी किये थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ, कोई जांच भी नहीं हुआ और उसमे लगभग 25-30 लोगो ने काम किये थे उनको भी पैसा मिलना चाहिए इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से कर उनका पैसा दिलवाने में मदद करें : सरपंच@8223967201, सचिव@9617079335, C.E.O.@8965080888. शिवलाल यादव@9669148629.

Posted on: Nov 22, 2017. Tags: SHIVLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »