आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : दांत दर्द का घरेलू उपचार -

भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छतीसगढ़) से अमित साहू दांत के दर्द का घरेलू ईलाज बता रहे हैं. वे कह रहे हैं जो साथी दांत के दर्द से पीड़ित है या मुंह से दुर्गंध आती है उनके लिए कुछ नुस्खे है : बर के दूध को रुई में भिगोकर दांत के छिद्र में रखने से मुंह से आने वाली दुर्गंध और दांत दर्द दूर हो जाती है सांथ ही दांत कीड़े भी मर जाते हैं इसे तीन बार उपयोग कर सकते हैं. दूसरा उपाय – अकरकरा की जड़ और कपूर को बराबर मात्र में पीस कर मंजन करने से दर्द से आराम मिलता है . तीसरा उपाय – अनंतमूल यह एक लता है जिसकी पत्ती की लम्बाई 3 इंच और चौड़ाई 1 इंच रहता है उसके पत्ते को पीस कर दांत दर्द वाले स्थान पर दबाने से कीड़े और दर्द दोनो में राहत मिल सकता है | अमित साहू@8964931287.

Posted on: Nov 26, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

मैं 100 प्रतिशत दृष्टिहीन हूँ, मुझे 1 माह मिलने के बाद सालों से पेंशन नहीं मिली, कृपया मदद करें...

ग्राम-झीर, पोस्ट-बिंदुल, थाना-माडा, ब्लाक-बैढन, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से आमोद सिंह गहरवार बता रहे है कि वे 100 प्रतिशत दृष्टिहीन है और उनका विकलांगता पेंशन 05-01-2016 से स्वीकृत है पर उनको सिर्फ एक माह का ही पेंशन दिया गया है बाकि महीने का पेंशन नहीं दिया गया है और जिला के बाबू के पास फोन करते है तो गाली गलोच करता है. पेंशन नहीं मिलने से वे काफी तकलीफ में हैं पर कहीं से भी मदद नहीं मिल रही है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन से बात करके उनको उनका पेंशन दिलवाने में मदद करें: सचिव@8878737252, 9926361013. आमोद सिंह गहरवार@7610114739.

Posted on: Nov 26, 2017. Tags: AMOD SINGH GAHARVAR SONG VICTIMS REGISTER

मोरे बेटा गवांगे गोंदा फूल गोंगा बगिया मा...छत्तीसगढ़ी गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
मोरे बेटा गवांगे गोंदा फूल गोंगा बगिया मा – खोझों मै खेत खनीहार बेटा ला – नई पायो होगे साँझ का बेरा – मोरे बेटा गवांगे जोड़ीदार गोंदा बगिया मा – खोझत खोझत गायों चना के डार मा –
ओहू ला नई पायों मै हं कहाँ गुमागे मोर बेटा....

Posted on: Nov 25, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER

हम लोगो का नाम राशन कार्ड से यह कहकर काट दिया गया है कि हम लोग अब गाँव में नहीं रहते...

ग्राम-शंकरपुर, पोस्ट+थाना-रघुनाथनगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बासमती, मुन्नी, सुनीता का नाम राशन कार्ड से नाम काट दिया गया है कि ये सभी परिवार गाँव में नहीं रहते है पलायन कर गए है. सूचना अधिनियम अधिकार 2005 के तहत सूचना निकालकर S.D.M. वाड्रफनगर को जाँच हेतु दिनांक 14-12-2016 को दिया लेकिन जाँच नहीं हुआ उसके बाद 10-01-2017 कलेक्टर एवं खाद्य निरीक्षक को दिया तो आवश्वासन दिया लेकिन अभी तक नहीं हुआ इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उसकी जांच करवाए : कलेक्टर@8462900200, खाद्य शाखा@9424258688, S.D.M.@9479089190. रामसिंह@7970044225.

Posted on: Nov 25, 2017. Tags: RAMSINGH BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

जिया डोले रे गूंजे पायलिया के शौर...छत्तीसगढ़ी गीत -

ग्राम-रामनगर, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी शांति एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही है:
जिया डोले रे गूंजे पायलिया के शौर-
मन होल-होल प्रेम रस घोले-
सांज सबेरा भौर-
कौन तो बाँधी रे लाल पगड़िया-
जिया डोले रे गूंजे पायलिया के शौर...

Posted on: Nov 25, 2017. Tags: KUMARI SHANTI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »