रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम...भक्ति गीत -
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से सोनू केवट एक भक्ति गीत सुना रहे है:
रघुपति राघव राजा राम-
पतित पावन सीता राम-
कमला बिमला मितुला धाम-
ईश्वर अल्लाह तेरो नाम-
सब को सन्मति दे भगवान-
रघुपति राघव राजाराम-
पतित पावन सीताराम...
Posted on: Dec 11, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER
कर्मा सुनला अबेगा होरे हाय...कर्मा गीत -
ग्राम-कर्रामाड (मदलेमुंगुर पारा) ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से कविता विश्वकर्मा एक गीत सुना रही है:
कर्मा सुनला अबेगा होरे हाय-
ठुमुक-ठुमुक नाचले बो तह मैं झौरिया-
मिलके दोनों गाले बो कर्मा ददरिया-
कर्मा सुनला अबेगा होरे हाय...
Posted on: Dec 11, 2017. Tags: KAVITA VISHWKARMA SONG VICTIMS REGISTER
चल पड़े है लोग मेरे गाँव के, अब अँधेरा जीत लेंगे लोग मेरे गाँव के...संघटन गीत -
ग्राम-हेडला, प्रखंड-सिमरिया, जिला-चतरा (झारखण्ड) से धर्मेन्द्र कुमार एक संघटन गीत सुना रहे है:
चल पड़े है लोग मेरे गाँव के-
अब अँधेरा जीत लेंगे लोग मेरे गाँव के-
मानव अधिकार के लोग-
ले मसाले चल पड़े है लोग मेरे गाँव के-
अब मानव अधिकार के अँधेरे-
जीत लेंगे लोग मेरे गाँव के-
घर-घर अलख जगायेंगे हम बदलेंगे जमाना...
Posted on: Dec 11, 2017. Tags: DHARMENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर: लाख इस बार कम हुआ है फिर भी उचित दाम नहीं मिल रहा, सिर्फ 100 रू में बिका...
ग्राम और ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी बाजार में वहां के स्थानीय निवासी ठाकुरराम कुलियारा, छन्नूलाल साहू, सुरेश पद्दा, झंनुराम आचला, रामचरन सिन्हा, अशोक कुमार कोमरे, उदयराम कोर्राम से चर्चा कर रहे हैं वे बता रहे हैं कि वे बाजार करने आये थे और सांथ में बेचने के लिए लाख लाए थे इससे चूड़ी बनती है लेकर आये थे जो 100 रुपये किलो बिका लेकिन इस आमदनी से इनका जीवकोपार्जन नही हो पाता, इस बार लाख की उपज भी कम हुई है फिर भी उचित दाम नहीं मिल रहा है इसलिए वे अब अपने उपज के बारे में सीजीनेट में अपना संदेश रिकार्ड करेंगे जिससे उनको उचित दाम मिले सके | उदयराम कोर्राम ग्राम-दोड़दे@9479075036.
Posted on: Dec 11, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : कुदरुम से सर दर्द और मुंहासे का घरेलू इलाज़ -
ग्राम-अमृतपुर पुरेना, तहसील-नानपारा, ब्लाक-मिहींपुरवा, जिला-बहराइच, (उत्तरप्रदेश) से केदारनाथ कुशवाह आज वो कुदरुम के खेती के बारे में जानकारी दे रहे है, कुदरुम एक सब्जी बनाने वाला फल है इसे अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर तीन माह में बोया जाता है और इस फल से मिठाई भी बनाई जाती है| इसकी खास बात यह है कि हफ्ते में 6 दिन खाने से सिर दर्द खतम हो जाता है और 10 दिन तक कच्चा फल खाने से मुंहासा रोग भी नष्ट हो जाता है| हमारे उत्तरप्रदेश में हर घर में कुदरुम की खेती करते है और इसकी कीमत 50-60 रूपये किलो है | इसलिए जितने भी सीजीनेट सुनने वाले साथी है उन लोगो से वे अनुरोध कर रहे है कि आप लोग भी कुदरुम बोए और खाए. केदारनाथ कुशवाह@8933912743.


