ये अंत नहीं शुरुवात है, ये अंत नहीं शुरुवात है...कविता -

भोरमदेव वनआँचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक कविता सुना रहे है:
ये अंत नहीं शुरुवात है, ये अंत नहीं शुरुवात है-
अपने अधिकार को जानो तुम मोदी सरकार है-
छत्तीसगढ़ के जंगल जल जमीन बचाना है-
और घर-घर गैस सिलेंडर दिलाना है-
गाँव-गाँव में पक्की आवास बनाना है-
बकरी, गाय, मुर्गी में जुड़कर रोजगार को पाना है-
ये अंत नहीं शुरुवात है, ये अंत नहीं शुरुवात है...

Posted on: Dec 11, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : नीम की पत्ती से बुखार का इलाज -

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम पंचायत-कराठी, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां बाबूलाल नेटी की मुलाक़ात ग्रामवासी सोमनाथ दुग्गा के सांथ हुई है वे उन्हें नीम की पत्ती से बुखार का इलाज बता रहे हैं वे बता रहे हैं नीम की पत्ती बहुत उपयोगी वस्तु है उसको पानी के साथ उबालकर खाली पेट में सुबह शाम लेने से बुखार में आराम मिल सकता है उनका सुझाव है कि बच्चे आधा गिलास और बड़े एक गिलास तीन दिन तक लगातार ले, सामान्य बुखार और मलेरियेया में भी इसका उपयोग कर सकते हैं इस तरह हमारे अधिकतर रोगों का इलाज़ हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों से मिल सकता है.अधिक जानकारी के लिए इस नंबर में संपर्क कर सकते हैं: सोमनाथ दुग्गा@9407975847.

Posted on: Dec 11, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

मथुरा में जनम लियो गोकुल में आयो...भजन गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट एक भजन गीत सुना रहे है:
धनबानी-धनबानी, धनबानी-धनबानी-
यशोदा के ललनवा मैया धनबानी-
मथुरा में जनम लियो गोकुल में आयो-
राधा के संगे प्रभु रास रचायो-
धनबानी-धनबानी, धनबानी-धनबानी...

Posted on: Dec 11, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ ले रामन सिंह जाही, अउ मोदी जी के अच्छे दिन आही...कविता -

भोरमदेव वनांचल, कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद अमित एक कविता सुना रहे हैं :
छत्तीसगढ़ ले रमन सिंह जाही – अउ मोदी जी के अच्छे दिन आही – भूख मरत है बच्चा सियान पेट भर भोजन पाही – हर हांथ ला मिलही काम – हर गरीब ला मिलही आवास – देश दुनिया मा होवथे नाम – मोदी जी आदमियों का रखता है ख्याल...

Posted on: Dec 11, 2017. Tags: SONG VAID AMIT VICTIMS REGISTER

आमा तरिक डोकरी बहेरा तरिक भुतवा ओ...लोक गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट एक लोक गीत सुना रहे हैं :
आमा तरिक डोकरी बहेरा तरिक भुतवा ओ – का लेके तै आये माता का लेके तै जाबे ओ –
बैगा ला बुलवायों दाई ओहू आ के चिल्लाईस ओ – पंडा ला बुलवाए माता ओहू आ के चिल्लाईस दाई – का लेबे ता जाबे माता माहू ला बता दे ओ – जउन लबे त देहूं तै यहां से जबे...

Posted on: Dec 11, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »