Impact: खाने का राशन नही था , सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...
मोहल्ला राजेंद्र नगर, ग्राम-उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से कौशल मांझी बता रहे है कि वे बिहार के निवासी हैं, उनके साथ 5 परिवार के लोग हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही है,वे राशन के लिये जाते हैं तो अधिकारी बोलते हैं, राशन ख़त्म है, खाने के लिये जाते हैं तो खाना नहीं होता है, जिसके कारण वे परेशान हैं और इसलिए ये साथी सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड करवाया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने राशन मिल गया वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@9065424546.
Posted on: May 27, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का समाधान हुआ...
ग्राम, पोस्ट-जजावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले बता रहे है कि जिले में राहतकार शिविर में झारखण्ड के 106 मजदूरों को कोरंटाईन में रखा गया था, जिसमे कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद उन्हें वहां से दूसरे जगह ले जाया गया, उनका कहना है, जिले के कलेक्टर महोदय ने गाँव के मुखिया के जानकारी के बिना लोगो को वहां रखा था, उन लोगो को वहां रखने के कारन जजावल में भी कोरोना का संकट आ चुका है, यदि किसी गाँव में सरकार मजदूरो को रखती है तो मजदूर मनमानी घुमते हैं, सरकार उनको नियंत्रित नहीं रख पाती है, जिससे गाँव में कोरोना फैल जाता है, उन्हें बताया गया था सुरक्षा के लिये गार्ड रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं किया गया है, जिसके कारण वहां कोरोना फैलने का खतरा है, इस इस समस्या का समाधान हो गया है: वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे है: सम्पर्क नंबर@9669383380.
Posted on: May 27, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
मेरे पति गाँव में फंस गए हैं, मैं बच्चों के साथ रायपुर में हूँ, खाने की बहुत दिक्कत है, कृपया मदद करे
वीरगाँव, उरला इंडस्ट्रियल एरिया, रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा लॉकडाउन के कारण परेशानी में फंसी एक महिला से बात कर रहे हैं महिला गुंजन देवी बता रही हैं कि वे लॉकडाउन में फंसी हैं, उनके पति उनके साथ नहीं हैं, उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, उनके पास राशन कार्ड नहीं है, राशन की दिक्कत हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इस समस्या की घड़ी में राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8962913080. नगर निगम आयुक्त वीरगाँव श्रीकांत वर्मा जी @9479059150. भागीरथी वर्मा@9039142049(168380)
Posted on: May 26, 2020. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG CORONA PROBLEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
हम सोलापुर महाराष्ट्र में लगभग 100 छत्तीसगढ़ के मज़दूर फंसे हुए हैं कृपया हमारी मदद कीजिए ...
मैं डालचंद मरावी विकास खंड, पंडरपुर, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र से बता रहे हैं कि वे बिल्हा ब्लॉक बिलासपुर के रहने वाले हैं उनके जैसे लगभग 85 से 100 लोग लॉक डाउन में उनके साथ फंसे हुए हैं जो सभी सोलापुर काम करने आए थे खाने की व्यवस्था नहीं है छत्तीसगढ़ जाने के लिए मदद चाहते हैं वे इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं | संपर्क नंबर @7067000603. (165807)
Posted on: May 26, 2020. Tags: MAHARASTRA CORONA PROBLEM SOLAPUR SONG VICTIMS REGISTER
राशन के लिये आवेदन करते हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है...
ग्राम पंचायत-पथरिया, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अजय कुमार साहू बता रहे हैं कि उनको राशन की समस्या हो रही है, उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके बाद उनको 5 किलो राशन मिला था उसके बाद राशन नहीं मिला है, अधिकारियों के पास आवेदन करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, अभी उन्हें राशन के लिये समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8462848302. (168542)
