Impact : Our village road work restarted 4 days after reporting on CGnet...

झुर्रीपारा, ग्राम-पुरनतरई, पंचायत-उपेट, तहसील-गीदम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से राकेश मंडावी बता रहे है कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या थी और मोरुम बिछाने के बाद रोड काम बंद कर दिए थे जिससे लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत हो रहा था उसके लिए उन्होंने कलेक्टर और मुख्यमंत्री के पास शिकायत किये थे फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में दो महीने पहले सन्देश रिकॉर्ड किये रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 4 दिन के अन्दर काम चालु हो गया इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. राकेश मंडावी@8120347481.

Posted on: Dec 13, 2017. Tags: RAKESH MANDAWI DANTEWADA ROAD SONG VICTIMS REGISTER

नानी खाती लाल अनार, चूसे आम पका रसदार...बाल कविता -

ग्राम-असुलखार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से लालिमा पटेल, साजिया खान और रूपा टांडीया एक कविता सुना रहे हैं :
नानी खाती लाल अनार, चूसे आम पका रसदार – लड़की गाती बढ़िया गाना, रखे सरोता सुनते नाना – मोनू का चल रहा जहाज, कमल खिले हैं सुन्दर आज...

Posted on: Dec 13, 2017. Tags: SAPNA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

रे रे लोयो रे रे रेला रे रे रेलाय...गोंडी विवाह गीत -

ग्राम-कारटी, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़) से मानसाय और विष्णुराम एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है:
रे रे लोयो रे रे रेला रे रे रेलाय-
चिरोटा मडा दर्मेड बोबा-
आया देरे दर्मेड ते-
बाडंग सौदा किंदी रो बोबा-
मियन जेवा केवी रो बाबा...

Posted on: Dec 13, 2017. Tags: MANSAY VISHNURAM SONG VICTIMS REGISTER

मेरी उम्र 90 साल है लेकिन मुझे वृद्धावस्था पेंशन नहीं दिया जा रहा है, मुझे पेंशन मिलना चाहिए...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-कारटी, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से सपना वट्टी के साथ में गाँव के बुजुर्ग विष्णु राम जी है जो बता रहे है कि उनकी उम्र 90 साल हो गई लेकिन उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए सरपंच के पास आवेदन देते-देते थक गए है, वे बता रहे हैं कि आख़िरी बार तब गए थे जब उनके बेटे की शादी नहीं हुई थी और अब उनके दो बच्चे हैं और बेटे अब उनको किसी के पास पेंशन के लिए जाने के लिए मना करते हैं पर उनको लगता है कि उनको पेंशन मिलना चाहिए इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इस नम्बर पर बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें : सरपंच लाखन मरकाम@9406083638.

Posted on: Dec 13, 2017. Tags: SAPNA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

किताबें कुछ कहना चाहती है, तुमारे सांथ रहना चाहती है...कविता -

बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं :
किताबें कुछ कहना चाहती है, तुम्हारे सांथ रहना चाहती है – किताबो में रॉकेट का राज है किताबो में साइंस की आवाज है – किताबो में कितना बड़ा संसार है, किताबो में ज्ञान का भण्डार है – किताबो में सबका राज है किताबो में सबका का ज्ञान है – दुनियां के इंसानो को आज को काम की एक एहसास की हर पल की – किताबे कुछ कहना चाहती है, पढने वालों के सांथ रहना चाहती है...

Posted on: Dec 13, 2017. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »