मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन...देशभक्ति गीत

अनूप राम ग्राम-डूमरखोरका, पंचायत-भिलवाडीह, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन-
शांति का उन्नति का देश का चमन-
इसके वास्ते निसार है मेरा मन-
मेरा मुल्क मेरा देश...

Posted on: Dec 14, 2017. Tags: ANOOP RAM SONG VICTIMS REGISTER

धानी रंग मोरा रूमलवा हो राजाजी कहवाँ भुलवला न...बिहार से झूमर गीत

सुनील कुमार ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर,बिहार से एक झूमर गीत सुना रहे हैं-
धानी रंग मोरा रूमलवा हो राजाजी कहवाँ भुलवला न-
खेते भुलवला खालिहाने भुलवला-
या धन कटनी के बिचवा हो राजाजी-
बागे भुलवला बगीचे भुलवला-
या मालिनिया के बिचवा हो राजाजी-
कोठे भुलवला अटरिया भुलवला-
या सौतनिया के बिचवा हो राजाजी-
धानी रंग मोरा रूमलवा हो राजाजी...

Posted on: Dec 14, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

ले चल मुझे ले चल मुझे तू है जहाँ...ईसाई धर्म गीत

सुमन आरके जिला- बीजापुर, छत्तीसगढ़ से एक ईसाई धर्म गीत सुना रहीं है:
ले चल मुझे ले चल मुझे तू है जहाँ-
तेरे सिंहासन के पास ले चल मुझे-
मैं तेरे पास आता हूँ पवित्र दिल से
आरधना मैं करता हूँ-
प्रेमी मन से तुझे ढूढता हुआ-
तुझे चाहता हुआ मुझे खीच ले
मैं दौडूंगा तू है जहाँ – ले चल मुझे ले चल मुझे...

Posted on: Dec 14, 2017. Tags: SONG SUMAN RK VICTIMS REGISTER

रचे-रचे रे मनचल राजा ब्याह सियानिया...मंडला से विवाह गीत

लेखराम यादव, जिला-मंडला, मध्यप्रदेश से एक साधु गीत (विवाह गीत) सुना रहे हैं:
रचे-रचे रे मनचल राजा ब्याह सियानिया-
वो तो बम्हना कहे मोरे बिन भवर न परे-
मोरे तेतु चले आगे राम जब तो बेटी भवर परे-
वो तो बढई कहे मोरे बिन भवर न परे-
मोरे खंभ चले आगे राम जब तो बेटी भवर पड़े-
वो तो मेहर कहे मोरे बिन भवर न परे-
मोरे कंगन चले आगे राम जब तो बेटी भवर परे-
वो तो कुम्हरा कहे मोरे बिन भवर न परे-
मोरे कलश चले आगे राम तब तो बेटी भवर परे-
रचे-रचे रे मनचल राजा ब्याह सियानिया...

Posted on: Dec 14, 2017. Tags: Lekhram Yadav SONG VICTIMS REGISTER

चरनन फूल चढ़ादय हो माई अंगना में हो...भजन गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट एक भजन गीत सुना रहे है:
चरनन फूल चढ़ादय हो माई अंगना में हो-
अंगना में हो माई अंगना में हो-
दिया धुप बाती जला दई हो माई अंगना में-
अंगना आई हो माता अंगना में हो-
फूल के थाली में पैर दुहाई देय हो
माई अंगना में अई हो...

Posted on: Dec 14, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »