आठ लोग हैं चेन्नै में काम करने आए थे, कंपनी सोमवार को कमरे से निकाल देगा, घर कैसे जाएं...

PH रोड, वेलन नगर, कुरूकुपेटा पिन कोड नंबर 600021, चेन्नई तमिलनाडु से शिवलाल बता रहे हैं कि सात से आठ लोग हैं चेन्नै में काम करने गए थे लॉक डाउन के कारण फंसे हुई हैं| कंपनी बंद, सोमवार को सामान भी रूम से निकाल देगा खाने की दिक्कत हो रही है ,घर जाना चाहते हैं वे गोवर्धनपुर, पोस्ट सुलसुली वाड्रफनगर बलरामपुर जिला, छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं जाने की व्यवस्था कैसे करें समझ नहीं आ रहा क्या करना वे इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं संपर्क नंबर @9981137844. (168048)

Posted on: May 29, 2020. Tags: BALRAMPUR CG CHENNAI CORONA PROBLEM SHIVLAL SONG TN VICTIMS REGISTER

Impact : राशन नही होने से खाने में समस्या थी, सन्देश भेजने के बाद मिल गया है...

ग्राम-बेनीबारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रेमवती बता रही हैं उन्हें राशन की समस्या हो रही हैं, तीन माह के लिये राशन मिला था जो ख़त्म हो गया है, परिवार में 8 सदस्य हैं,
लॉकडाउन के कारण कही काम नहीं सकते थे, जिसके कारण दिक्कत हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@8815711686.

Posted on: May 28, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA IMPACT MP SONG VICTIMS REGISTER

Impact: खाने का राशन नही था , सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...

ग्राम-बोधिया, पंचायत-धिरौल, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से श्यामवती बता रही हैं कि
उनके पास राशन कार्ड है लेकिन एक साल से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, राशन वितरक का कहना है टोकन नहीं है इसलिये नहीं मिलेगा, श्यामवती बता रही हैं अभी लॉकडाउन के कारण खाने की समस्या है, इसलिये राशन वितरण केंद्र गयी थी, जिससे राशन मिल जाये और परिवार को भोजन मिल सके, लेकिन उनको राशन नहीं मिला है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राहत राशन की व्यवस्था हो गई है, वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सम्पर्क नंबर@श्याम वती@6263642760,8815711686.

Posted on: May 28, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA IMPACT MP SONG VICTIMS REGISTER

दो महीने से मोहल्ले का हैंडपंप ख़राब है, कोई ध्यान नहीं दे रहा है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-चकेठी (मऊँहारटोला) ब्लॉक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राजेश चर्मकार पानी की समस्या से अवगत करा रहे हैं, उनके मोहल्ले का हैंडपंप 2 महीनों से खराब है, पीने के पानी के लिये समस्या हो रही है, इसलिये उन्होंने सीजीनेट साथियों से मदद की अपील की है, कृपया मदद करें : रोजगार सहायक@8839691473. संपर्क नंबर / राजेश@7067361362.

Posted on: May 28, 2020. Tags: ANUPPUR MP RAJESH CHARMKAR SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

मेरे गाँव में कुछ लोग हाल में ही बाहर से लौटे हैं वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं...

सूरदास पैकरा ग्राम कोठानपानी जिला जशपुर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कुछ लोग मजदूरी करके उनके गाँव में बाहर से अपने घर आएं है जो लॉक डाउन के नियमो का पालन नही कर रहे है जैसा कि आप सबको पता है कोरोना महामांरी एक छुवा छूत  की बीमारी है इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना हम सबका कर्तव्य है ताकि कोविड 19 को जड़ से मिटाया जा सके |  अतः  लोगो से अपील है कि   सरकार के नियमो की पालन करें और डिस्टेंसिंग बना के रखें ताकि हम सब सुरक्षित रह सके | संपर्क 7049905312 [167015]

Posted on: May 27, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM JASHPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »