की भरल जवानी में हो गए बवाल...फागुन गीत -

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक फागुन गीत सुना रहे है:
की भरल जवानी में हो गए बवाल-
चना रे उरद करी दाल-
मन महिना चना बटुरा दाल-
की भरल जवानी में हो गए बवाल...

Posted on: Dec 17, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our village handpump got repaired after report on CGnet, thanks...

मोहल्ला गवरखोज, ग्राम पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़ी) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे हैं कि हमारे गांव के वार्ड क्रमांक 20 में दो हैण्डपंप खराब था और अधिकारी कोई भी मदद नहीं कर रहे थे फिर उन्होंने उस समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था वे बता रहे हैं कि रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों के प्रयास से अब उनकी समस्या का आंशिक समाधान हो चुका है कुछ काम अभी मैकेनिकों की हड़ताल के कारण रुका है लेकिन हड़ताल खत्म होने पर काम को पूरा करने को बोले हैं इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. पतराज सिंह मरकाम@8959903256.

Posted on: Dec 17, 2017. Tags: HANDPUMP PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER WATER

अधिकारियों ने फिर सर्वे कराकर विस्थापितों को मुआवजा का आश्वासन दिया पर कुछ नहीं हुआ...

ग्राम-राजापुर, तहसील-निवाड़ी, जिला-टीकमगढ़ (म.प्र.) से चिरोंजीलाल कुशवाह बता रहे है कि बडुआ नाला से हजारो हेक्टेयर जमीन डूब में गई है लेकिन इस पर सरकार द्वारा जो सर्वे किया गया उसमे कुआ पेड़ छोड़ दिए थे और रकबा भी छोड़ दिए थे कलेक्टर ने कहा था पुनः सर्वे करके मुआवजा दिया जायेगा लेकिन उसका मुआवजा नहीं दिया गया इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इनकी समस्या का समाधान करवाए : कलेक्टर@7683242250, S.D.M.निवाड़ी@9406969079, तहसीलदार@9893823929, पटवारी@8085474420, सिंचाई विभाग S.D.O.@9993489884. चिरोंजीलाल कुशवाह@ 9752312263.

Posted on: Dec 17, 2017. Tags: CHIRONJILAL KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

खूब लिखा माँ की ममता पर, दर्द पिता का रहा अनजाना...पिता पर कविता -

जिला-बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार पिता से सम्बंधित एक कविता सुना रहे है:
खूब लिखा माँ की ममता पर-
दर्द पिता का रहा अनजाना-
माँ के आंसू सब ने देखे-
त्याग अपना कोई न जाना-
जीवन में पहचान जरुरी-
कौन है खोटा कौन है खरा-
धुप छाँव का खेल है जीवन-
जीवन में संघर्ष भरा है...

Posted on: Dec 17, 2017. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

पानी भरी गंदी जगहों पर मछली पालिये, मछली गन्दगी को खा जाती है और हम बीमारी से बचते हैं...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-हाटकोंदल, तहसील-दुर्गकोंदल जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां बाबूलाल नेटी की मुलाक़ात सरोज कुमार मंडावी के साथ हुई है जो एक गड्ढे में मछली पाल रहे हैं वे बाबूलाल को बता रहे हैं कि गड्डे की गंदगी को ख़त्म करने के लिए उन्होंने मछली पाला है जैसे जो भी खाना बचता है उसको लोग गड्डे में डाल देते है जिससे बहुत गंदगी हो जाती है मछली पालने से उस गंदगी को मछलियाँ खा लेती है उसके कारण गड्डे साफ़ रहते है और मलेरिया आदि जैसे बीमारियों से इस तरह से बचा जा सकता है। वे बता रहे हैं कि वे स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूकता भी लाना चाहते हैं कि इस तरह से मछली पालकर लोग अपने आसपास की पानी भरी जगहों को साफ़ रख सकते हैं |

Posted on: Dec 17, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »