गोंडी की पढ़ाई शुरू हुई हैं पर इस विषय की कोई परीक्षा नहीं होती इसलिए कोई ध्यान नहीं देता...

ग्राम-कोटपारा, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अशोक नेताम जो गोंडी शिक्षक है उसके पाठ्यक्रम के बारे में बता रहे है कि उनके जिले के तीन ब्लाक दुर्गकोंदल, कोयलीबेडा, अंतागढ़ में गोंडी पाठ हिंदी विषय में समाहित किया गया है और बच्चो को उसके आधार पे शिक्षा दिया जा रहा है मगर इसमें थोडा निराश लग रहा है कि अर्द्ववार्षिक परीक्षा है और परीक्षा में गोंडी के कोई प्रश्न नहीं है या परीक्षा में नहीं दे रहे है चूंकि परिक्षा में यह शामिल नहीं है इसलिए बच्चे भी इस विषय पर ध्यान नहीं देते है और गोंडी को पाठयक्रम में शामिल किया गया है इसे भी कुछ लोग हटाने की प्रयास कर रहे है अगर इसे पाठ्यक्रम में शामिल किये है तो उनको परीक्षा में शामिल करना चाहिए ऐसा उनका कहना है. बस्तीराम@9575256339.

Posted on: Dec 20, 2017. Tags: ASHOK KUMAR NETAM SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट नाटक दल सन्देश देता है कि हम आदिवासियों को अपनी परम्परा बचाकर रखना चाहिए...

ग्राम-कहडबरी, ब्लाक-मानपुर, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से सुरेन्द्र कुमार दर्रो, जौहरलाल दर्रो, मानसू, विशेष उसारे, आदित्य बता रहे है कि वीरनारायण शहादत दिवस उनके क्षेत्र में 4-5 साल से मनाया जा रहा है पहले यह कांकेर जिले मनाया जाता था| वीर नारायण जी सोना खदान के जमीदार थे और उनका शहादत दिवस मनाने बड़े-बड़े लोग आते है उनको आमंत्रित किया जाता है और उनको इस कार्यक्रम के बारे में पहले से भी पता रहता है| उसी बीच सीजीनेट यात्रा का कठपुतली का नाच भी हुआ उसको देखकर वे बता रहे है कि सीजीनेट यात्रा लोगो यह सन्देश दे रही है कि लोग अपने रीति रिवाज और परम्परा को बचाए रखना और गोंड समाज के लोगो को आगे ले जाना और सभी समाज के लोगो के लिए काम करता है.

Posted on: Dec 20, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

रे रे रेला रे रे रेला रेला रे रे रेला...गोंडी रेला गीत -

गोटुलमुंडा, ग्राम-सिवनी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सताय बाई और पवनबती एक गोंडी रेला गीत सुना रही है:
रे रे रेला रे रे रेला रेला रे रे रेला-
नना जोड़ा रे जोड़ा पोती करेना-
नना करतार रे करतार रे इन्जोड़े-
नाक पुतोड़े पुनोड़ ते नैना वनकानुड-
दाई ततिले तेकाम ते पेंको इन्जोड़े-
रे रे रेला रे रे रेला रेला रे रे रेला...

Posted on: Dec 20, 2017. Tags: BASTIRAM NAGWANSHI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : नीम और भूलिंग जड़ी से मलेरिया का इलाज...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-कह्बडरी, ब्लाक-मानपुर, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से गाँव के रामलाल मलेरिया की दवा बता रहे हैं. वे बता रहे हैं कि वे मलेरिया की बीमारी में नीम और भुलिंग की जड़ी का उपयोग करते हैं इसके लिए नीम और भुलिंग की जड़ी दोनों को अलग-अलग आधा गिलास पानी में पकाकर लेते हैं नीम की पत्ती को भी उपयोग करते हैं 4 दिन तक प्रतिदिन खाली पेट लेने से मलेरिया से राहत मिल सकता है, खाते समय कड़वा लगता है इसलिए खाने के बाद शक्कर भी ले सकते हैं इसे सभी उपयोग कर सकते हैं इस जड़ी को किसी भी प्रकार की मलेरिया बुखार में उपयोग कर सकते हैं | बाबूलाल@9713997981.

Posted on: Dec 20, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

देश की माटी देश का जल, हवा देश की देश के फल...कविता -

ग्राम-देवरी, पोस्ट, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
देश की माटी देश का जल, हवा देश की देश के फल – सरस बने प्रभु सरस बने देश की माटी देश का जल – देश के घर और देश के घाट देश के वन और देश के बात – सरल बने प्रभु सरल बने देश में तन और देश के मन – देश के घर में भाई बहन बिमल बने प्रभु बिमल बने...

Posted on: Dec 20, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »