री री लोयो रीलो रीलो री री लोयो रीलो रीलो...गोंडी देवी गीत -

ग्राम-परवी, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रहमती मेके, कान्ति नेताम और झिंगो बाई एक गोंडी गीत सुना रहे है:
री री लोयो रीलो रीलो री री लोयो रीलो रीलो-
अगा बेगा दाहिन दाहिन अगा बेगा मातन हो-
हाय पर्रो दिपने वातन योया हाय पर्रो दिपने मातन वो-
अगा बेगा रहसी याया अगा बेगा रहसी वो...

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: RAHMATI KANTI JHINGO SONG VICTIMS REGISTER

शहर वाले अच्छे अच्छे रोड पर चलते हैं वैसे ही हम गाँव वालों के लिए रोड क्यों नहीं बनाया जाता है...

ग्राम-परवी, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है. जंगल विभाग वाले एक बार बना दिए थे पर उसके बाद उबड़ खाबड़ हो गया है जिसके कारण आने जाने में बहुत दिक्कत होता है. जब से उनका गाँव बसा है तब से आज तक कोई ढंग का रोड नहीं बना है| उसके लिए उन्होंने कलेक्टर एवं जन समस्या निवारण शिविर में भी शिकायत किये थे तो कहते है हो जायेगा लेकिन अभी तक नहीं हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर रोड बनवाने में मदद करें : C.E.O@9953924884, सरपंच@8817079944. अधिक जानकारी के लिए संपर्क राधेराम@7805929946.

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: RADHERAM MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

ऋषि की विद्या और रटंत तोता की कहानी -

एक था ऋषि, वे शिकारियों से एक तोता मंगवाया, तोता को एक रट लगवाया: शिकारी आएगा, जाल बिछायेगा, दाना डालेगा, लोभ से फसना नहीं. उसे दोहा की तरह याद कराया तोता उसे रट लिया. ऋषि ने एक दिन कहा इस तोता को अब मैं छोड़ देता हूँ | तोता को छोड़ दिया फिर एक शिकारी को ऋषि ने कहा अगर आप उस तोता को पकडकर देते है तो मैं आपको ढेर सारे इनाम दूंगा तो शिकारी ने दाना डाला, जाल बिछाया और उस तोते को पकड़ने के लिए लग गया तोता आया और दाना के लालच में उस जाल में फंस गया | फिर उसे ऋषि ने लिया उसे कहा तोता मैंने आपको क्या सिखाया था आप ने तो दोहा को रट लिया लेकिन इसको रटने से नहीं इसका उपयोग करने से आपको फायदा मिलेगा. धर्मेन्द्र कुमार9608798628.

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: DHARMENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय कोयलिया बोले न...कर्मा गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से रेवालाल केवट के साथ में लल्लू केवट एक कर्मा गीत सुना रहे है:
हाय रे हाय कोयलिया बोले न-
जानकपुर के बगिया में कोयलिया बोले न-
बगिया में घुमत हावय राम लखन दोनों भाई-
सीता देखत हावय चारो ओर से माई-
जानकपुर के बगिया में कोयलिया बोले न...

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

अमरकंटक जाबोगा गोंडवाना समाज के...गोंडवाना गीत -

ग्राम-दुर्ल्लापुर, विकासखंड-पोड़ी उपरोड़ा, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सहतराम कोहराम एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
अमरकंटक जाबोगा गोंडवाना समाज के-
14 जनवरी 2018 में लगते गोंडवाना सम्मेलन-
गोंडवाना समाज एकता संघठन बनाबो-
हमर कुल मा नहाबो हमर कुल मा नहाबो-
निर्मल काया हो जाइगा भैया-
निर्मल काया हो जाइगा दीदी...

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: SAHTRAM KOHRAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »