4 में 3 हैण्डपम्प खराब है, एक से लाल पानी निकलता है, नाले का पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं...

ग्राम-दरहा, छपरिया टोला, पंचायत-मंदरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा, मप्र से मनोज कुमार बता रहे हैं उनके गाँव में 4 हैंडपंप है, पर 3 खराब है, 1 से पानी आ रहा है वो भी लाल एवं ख़राब, ग्रामीण नाले में गड्ढ़े खोदकर पानी पीने को मजबूर हैं, गाँव के बच्चे बीमार हो रहे है कई बार पंचायत को प्रस्ताव पारित कर बोला, लेकिन सरपंच द्वारा धमकी दी जाती है कि कही भी शिकायत कर दो, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुआ है, साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपेक्षा करते हुए मदद की अपील कर रहे हैं,कि दिए गये समबन्धित नम्बरों पर अधिक से अधिक बात कर उन पर दबाव बनाए ताकि समस्या का समाधान हो सके: सरपंच@8878309131, सचिव@9179009031. मनोज @7898748122.

Posted on: Mar 25, 2018. Tags: MANOJ KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

गोर लागूं पैयां परूँ, मानी ला कहनावा राजा जी...पूरबी लोक गीत

मुजफ्फरपुर (बिहार) से अशोक शर्मा व्यास एक पूरबी लोक गीत सुना रहे हैं :
गोर लागूं पईयां परूँ, मानी ला कहनावा राजा जी-
मति जावो विदेश, ननदी मारे ला नैना मा-
पांच रुपईया के रे, तोहरी नोकरिया-
दस हम घरही मा देबै राजा जी-
संवरी सुरतिया तोहरी, बस मोर मन मा-
रखबै नयना के समनमा राजा जी...

Posted on: Mar 25, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मईया हे गंगा मईया, मांगिला हम वरदान हे गंगा मैया, मांगिला हम वरदान...छटपूजा गीत

कंचन नगर, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक छटपूजा गीत सुना रहे हैं :
मईया हे गंगा मईया-
मांगिला हम वरदान हे गंगा मैया, मांगिला हम वरदान-
जनकपुर नईहर दीह, सासुर अवधपुर समान-
राजा दशरथ ससुर दीह, सासु कौशल्या समान-
पार्वती हमरा बनइह, स्वामी शंकर समान-
राम जईसन बेटा तू दिहा, बेटी सीता सामान-
मइया हे गंगा मइया...

Posted on: Mar 22, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

कम लिटिल चिल्ड्रेन कम टू मी, आई विल टीच यू ऐ बी सी...अंग्रेज़ी बाल कविता -

मसगा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) सुरेन्द्र कुमार यादव एक अंग्रेज़ी बाल कविता सुना रहे हैं :
कम लिटिल चिल्ड्रेन कम टू मी,
आई विल टीच यू ऐ बी सी – A B C D E F G H I J K L M N O P-
Q R S T U V W X Y Z –
इन दा मॉर्निंग कम टू मी –
आई विल सी यू कम टू मी...

Posted on: Mar 22, 2018. Tags: SONG SURENDRA KUMAR VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में आंगनवाड़ी भवन 5 साल पहले बनाना शुरू हुआ, अब तक नहीं बना, कृपया मदद करें...

बंजरटोला ग्राम पंचायत-अन्डियामाल, थाना-मोहगाँव, तहसील-घुगरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार मरकाम बता रहे है कि गाँव में आगनवाड़ी भवन का निर्माण पांच वर्षो से अधूरा पड़ा है, इसको लेकर जनपद कई बार आवेदन दिए, विधायक एवं सांसद को भी आवेदन दिया, इसके बावजूद स्थति में कोई बदलाव नही आया| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से आग्रह है इस समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार लोगो को फ़ोन कर दबाव बनावे ताकि अधूरा आँगनवाड़ी भवन बन सके- कलेक्टर@07642250600, ठेकेदार@9407866522, जनपद उपाध्यक्ष @9424359239, पंचायत सचिव@94244730875, संपर्क हेमसिंह धुर्वे@9407075943, सरपंच@9407388425, विजय मरकाम @9765215811 .

Posted on: Mar 20, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR MARKAM

« View Newer Reports

View Older Reports »