गुजरात से वापस आए हैं आंधी में घर टूट गया, खाने को कुछ भी नहीं है कृपया मदद कीजिए...

मैं अर्चना देवी यादव ग्राम फुलमजरा पोस्ट कोनी जिला रीवा मध्यप्रदेश से बोल रही हूँ | हम लोग गुजरात में काम करते थे और अपना और अपने बूढ़े सास ससुर का पेट पालते थे | अब गुजरात में काम बंद हो गया है तो गाँव वापस आये है और फिर आंधी तूफ़ान आ गया और हम लोगों का घर भी टूट गया है पर यहाँ बहिनी दरबार से कुछ मदद मिली थी उसके बाद बच्चे भूखे हैं | मेरे दो बच्चे हैं और तीसरा पेट में है | यहाँ आंगनवाड़ी कहाँ है कुछ भी पता नहीं है | हमें गैस की भी मदद चाहिए | मैं आप सभी से हाथ जोड़कर मदद करती हूँ कि हम लोगों की मदद कीजिए जिससे काम मिलने तक हम लोग जीवित रह सकें | अर्चना देवी यादव@9558033040

Posted on: May 28, 2020. Tags: CORONA PROBLEM FOOD MP REWA

किसान सम्मान निधि योजना के लिये आवेदन देते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती...

ग्राम-झाकुरदा, पंचायत-लटियहा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राम प्रसाद बता रहे हैं कि उन्हें किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला हैं, उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों के पास आवेदन दिया है, लेकिन कारवाही नहीं हुई है, लॉकडाउन में खाने की भी समस्या है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं अधिकारी से संपर्क कर राशन दिलाने और किसान सम्मान निधि योजना में नाम जुड़ाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9685655344. SDM@9754859545. (168711)

Posted on: May 28, 2020. Tags: MP PROBLEM RAMPRASAD REWA SONG VICTIMS REGISTER

पालघर : हम 5 लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

रामप्रकाश राजवर नाला सोपारा ईस्ट संतोष भवन वलयपाडा जिला पालघर (महाराष्ट्र) के रहने वाले है अभी वे लोग लॉकडाउन में फंसे है उनके परिवार में 5 लोग है | वे लेवर का काम करते थे | लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो जाने से बहुत दिक्कत हो रही है | खाने को राशन नहीं है बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करे : संपर्क नम्बर@ 9975488970. (168241)

Posted on: May 28, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PALGHAR MH RAMPRAKASH RAJWAR SONG VICTIMS REGISTER

बता मेरे यार सुदामा रे...गीत-

जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से कुमारी अनसुईया यादव एक गीत सुना रही हैं :
बता मेरे यार सुदामा रे-
भाई बड़े दिनों में आया-
बालक था रे जब आया करता-
रोज़ खेल के जाया करता-
रे बालक था रे जब आया करता-
रोज़ खेल के जाया करता...

Posted on: May 28, 2020. Tags: ANSUIYA YADAV DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER

Impact: खाने का राशन नही था, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...

अनिल विश्वकर्मा पांडूरंगा चाल, काशी विश्वनाथ मंदिर, वलयपारा, संतोष भवन, नाला सोपारा ईस्ट, जिला पालघर (महाराष्ट्र) में लॉकडाउन में फंसे है | वे कारपेंटर का काम करते थे लेकिन जब से लॉकडाउन लगा है तब से काम बंद हो गया है, खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी मदद की अपील किया| और कुछ दिन बाद समस्या का समाधान हो गया वे सभी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर@9987282708.

Posted on: May 28, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »