हमारे गाँव में मेरे साथ और किसी को वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा हैं, कृपया वृद्धावस्था पेंशन दिल

ग्राम-डोंगरीगुड़ा, पंचायत-अलवा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अंतरा मंडावी और साथ में हैं ग्रामीण बुजुर्ग दादा हिडमा राम वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहें हैं और बता रहे हैं उनके गाँव में लोगो को पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलता है, उनके गाँव में ऐसे कई लोग हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं दिये नंबरों पर संपर्क कर निवासियों को जो पेंशन के दायरे में आते हैं उन्हें पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8120966180. सचिव@9406109008. CEO@7835814506.

Posted on: Oct 11, 2021. Tags: AGE ANTARA MANDAVI BASTAR CG OLD PENSION PROBLEM

एक साल हो गया सोलर पंप ख़राब हैं जिस वजह से पानी के लिए दिक्कतें, कृपया बनवाने में मदद करें...

ग्राम-डोंगरीगुड़ा, पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुगड़ीराम मंडावी ग्राम पंचायत आश्रित मोहल्ला डोंगरीपारा से सोलर पंप ख़राब हो गया हैं जो लगभग एक साल हो गया हैं जिसे पानी की समस्या हो रहीं हैं, वर्तमान में गाँव के लोग दिन-नाले का पानी पिने के लिए उपयोग कर रहें हैं, इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फोंन नंबरों पर बात करके हमारे गाँव के सोलर पंप को बनवाने में सहयोग करें: सरपंच@9407669883. सचिव@9406109008. CEO@7835814506.

Posted on: Oct 11, 2021. Tags: BASTAR BUGDIRAM MANDAVI CG DARBHA PROBLEM WATER

पूजा पाठ के समय गया जाने वाला माड़िया गीत-

ग्राम-रायगोंदी, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गोवर्धन कश्यप एक माड़िया गीत सुना रहे हैं ये गीत अपने देवी देवताओं के पूजा पाठ के समय गाते हैं|
काका रे कडिता-
अरे रे वा वा-
ई वो रो... (AR)

Posted on: Oct 10, 2021. Tags: BASTAR CG GOVARDHAN KASHYAP MADIA SONG

गाँव में पानी की समस्या है, आज तक निराकरण नहीं हुआ...

ग्राम-रायगुंदी, उपर पारा, पंचायत-सतसपुर, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चितराम मंडावी बता रहे हैं कि पारा में 26 घर है, वहां पर पीने की पानी की समस्या है, लोग गड्ढा, नाला का पानी पीते हैं जिससे बीमार पड़ जाते हैं, पानी लेने के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, कभी कभी पहाड़ से नीचे उतरना पड़ता है, गाँव के निवासी आवेदन करते हैं लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि गाँव के पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9406481589, PHE@8871541769. संपर्क नंबर@9406137985. (172000) (AR)

Posted on: Oct 10, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG CHITRAM MANDAVI GUHAR LOHANDIGUDA WATER

काचा हांडी मनुक चोला जीवा ना जाए...हल्बी गीत-

ग्राम पंचायत- भुरगुम, ब्लाक-बस्तानार, तहसील-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भूमडा राम मंडावी इस शरीर के विषय में एक हल्बी से एक गीत सुना रहें हैं-
काचा हांडी मनुक चोला-
जीवा ना जाए-
ये जीवन हैं मिटटी का ढेला-
पानी लगे गल जाए-
काचा हांडी मनुक चोला-
जीवा ना जाए...RK

Posted on: Oct 10, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BHUMDA MANDAVI CG HALBI SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »