जैविक खेती और स्वास्थ्य पर काम करते हैं...
श्रेष्ठ देशी पंच गौ अनुसंधान केंद्र, अमलेश्वर, रायपुर (छत्तीसगढ़) वी पी पटेल बता रहे हैं वे किसान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष और नेता की जुबान के संपादक हैं, वे श्रेष्ठ देशी पंच गौ अनुसंधान से जुड़कर काम कर रहे हैं इसके साथ उनकी एक संस्था है हमर संगवारी जिसमे वे छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य को लेकर काम करते हैं, जिसमे लोगो को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है, जिसका लाभ लोग ले रहे हैं, इसके साथ वे एस पी साहू के साथ देशी खेती के लिये काम करते हैं जिसमे लोगो को जैविक खेती से संबंधित चीजे उपलब्ध कराते हैं और प्रचार प्रसार करते हैं| संपर्क नंबर@7024816667.
Posted on: Feb 02, 2020. Tags: HD GANDHI RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
एदे मुनगा के डारा चिरैया बाटे चारा, जरुर आबे न...गीत-
सल्हेवारा नवागांव, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से लीलादास माडवी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
एदे मुनगा के डारा चिरैया बाटे चारा-
जरुर आबे न-
अंखि गडाये जोहत रहिथो-
सोर संदेश का देखत रहिथो-
एदे मुनगा के डारा चिरैया बाटे चारा – जरुर आबे न...
Posted on: Feb 02, 2020. Tags: CG LILADAS MADAVI RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
आज बढती बीमारी के रोकथाम के लिये जैविक खेती की आवश्यकता है-
अमलेश्वर, रायपुर (छत्तीसगढ़) वी पी पटेल राशायनिक खेती से आज जो नुकसान हो रहे उनके बारे में बता रहे हैं, आज पूरे देश में रशायानिक खाद और कीटनाशक के प्रयोग कर खेती की जाती है जिससे तरह तरह की बीमारियां हो रही हैं, हरियाणा और पंजाब राज्य में इसके प्रभाव को देखा जा सकता है, किसान जितना उपज से लाभ लेता है उसे अपनी बीमारी में लगाता है इसका कारण राशायन युक्त खेती है इसलिये आज के समय में जैविक खेती करने की आवश्यकता है जिसके प्रचार प्रसार और अभियान चलाये जा रहे हैं, चीजें उपलब्ध कराई जा रही है और किसान इसका लाभ ले रहे हैं| संपर्क नंबर@7024816667.
Posted on: Feb 02, 2020. Tags: AGRICULTURE CG HD GANDHI RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ाते जायेंगे...कविता-
ग्राम-चांदागाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से आनंद पोटाई, कार्तिक पोटाई, सोमनाथ पोटाई एक कविता सुना रहे हैं :
छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ाते जायेंगे-
पढ़ना कभी न छोड़ेंगे हर दिन पढ़ने जायेंगे-
छोटे-छोटे हाथ हमारे गड्ढे खूब बनायेंगे-
ईन गड्डो में अच्छे सुंदर पौधे खूब लगायेंगे-
कारागार को साफ रखेंगे गलिया साफ बनायेंगे-
कैसे हमें जीना चाहिये जीकर हम दिखलायेंगे...
Posted on: Feb 02, 2020. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO NARAYANPUR POEM SONG VICTIMS REGISTER
कौन रंग तुलसी रामा हो कौन रंग श्री भगवान...भजन-
खैरागढ़, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक भजन सुना रही हैं:
कौन रंग तुलसी रामा हो कौन रंग श्री भगवान-
कौन रंग वीर हनुमान तोला रंगाये हवे न-
कहां बैठे तुलसी कहां बैठे राम हो कहां बैठे राम-
कहां बैठे हे वीर हनुमान विराजे हवे न-
चौरा बैठे तुलसी सिंहासन में राम-
हो मन मंदिर मा बैठे हे वीर हनुमान विराजे हवे न-
हरा रंग तुलसी संवर रंग राम दिखे अंगरा कस वीर हनुमान विराजे हवे न...
