Bultoo(Bluetooth) Radio in Hindi language: 21st March 2017...
Today Narmada Prasad is presenting latest edition of Bultoo radio. In this program he has chosen songs and stories from many places from where people have sent songs after calling CGnet Swara number 08050068000. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat offices if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone with internet via bluetooth and share with each other. People can also download the same on their feature phone and share.
Posted on: Mar 21, 2017. Tags: NARMADA PRASAD INSAN SONG VICTIMS REGISTER
दक्षिण राजस्थान के गरीब भील आदिवासी क्षेत्रों में टीबी की बीमारी महामारी की तरह फ़ैल रही है...
ग्राम-अमरपुरा, तहसील-भदेसर, जिला-चित्तोडगढ, (राजस्थान) से खेमराज चौधरी बता रहे हैं कि वहां के आदिवासी क्षेत्रों में टीबी की बीमारी महामारी की तरह फ़ैल रही है. वे जिले में 72 गावो में करीबन 2500 भील परिवार के बीच काम करते हैं जो बहुत ही गरीब है, ये बंधुआ मजदूरी करते है, जब लोगो से चर्चा की जाती है तो कहते है भूत लग गई है जब लोगो को तैयार कर अस्पताल ले जाया जाता है एक्सरे करवाते है तब डॉक्टर जाँच कर कहता है कि इनको टीबी की बीमारी है ऐसी स्थति में डॉक्टर 9 महीने की दवाई लेने की सलाह देते है पर वे थोड़े दिन में थोड़ा ठीक होने पर दवा लेना बंद कर देते हैं. टीबी की बीमारी उन घरों में ज्यादा होती है जहा गरीबी अधिक है.इलाज के लिए दवाई के साथ साथ अच्छा खाना भी चाहिए. चौधरी@9178610500.
Posted on: Mar 21, 2017. Tags: KHEMRAJ RAJASTHAN SONG VICTIMS REGISTER
येना जौहरे, जौहरे लागे जो जौहर लागे...गोंडी गीत
ग्राम-वानरछुआ, तालुका-आरमोरी, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से विनोद अलामी एक गोंडी गीत सुना रहे है:
री री लोयो रे रेला रे रेला रे रेला रेला-
येना जौहरे जौहरे लागे जो जौहर लागे-
ये पेन जल्साये जौहर लागे जो जौहर जो-
ये तल्लुर मुट्टे ने जौहर जो जौहरे, जौहर-
री री लोयो रे रेला रे रेला रे रेला...
Posted on: Mar 20, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VINOD ALAMI
क्या गजब विज्ञान है कि बुतपरस्ती बढ़ गई...रचना
मालीघाट, जिला-मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार नरेन्द्र जी की एक रचना सुना रहे है:
क्या गजब विज्ञान है की बुतपरस्ती बढ़ गई-
हम हुए आज़ाद लेकिन फाकामस्ती बढ़ गयी-
हो गया जबसे इजाफा ए खुदा तनख्वाह मे-
क्या बताये और जादा तंगदस्ती बढ़ गई-
अमन का पैगाम आया है यहाँ जिस रोज से-
मुजरिमों की इस शहर में एक बस्ती बढ़ गई-
ना खुदा हमने बनाया जो उन्हें तो ये हुआ-
हम किनारे पे खड़े थे और कश्ती बढ़ गई-
वो गिरे आकाश से तो और ऊँचे उठ गए-
देखते ही देखते कुछ और हस्ती बढ़ गई...
Posted on: Mar 20, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
काहे के टगुली कहाँन लागे बेट मोर सुवा रे...सुगा गीत-
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक सुगा गीत सुना रहे है:
काहे के टगुली कहाँन लागे बेट मोर सुवा रे-
कोन छाय ला बसा का राजा राम सुआ-
सोन के टागुली रुपे लागे बेट मोर सुवा रे-
पकर छाये मा साका सोंन तागी लागे रूप-
एडयो कार कहा से आ गारी ला फास-
रे सुवा रे माग बोगरी बिना डार...
