हमारे गाँव के हैण्डपम्प में लाल पानी आता है और उस पानी को पीकर काफी लोग बीमार पड़ रहे हैं...

ग्राम-तेल्लमा, पंचायत-भेजा, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बस्तीराम नागवंशी के साथ में गाँव की बहनें मोतिन बाई पटेल, कमला बाई पटेल, साजन पटेल और लक्ष्मी पटेल है वे लोग बता रही है उनके गाँव के हैण्डपम्प से लाल पानी आता है और उसको पीने से बीमारियाँ हो रही है और उससे गाँव के काफी लोग हाल में ग्रसित भी है उसके लिए उन्होंने पंचायत में शिकयत भी किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि इन नम्बरों में बात कर साफ पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करें : सरपंच@9479289148, C.E.O@9424194901. बस्तीराम@7222968155.

Posted on: Dec 25, 2017. Tags: BASTIRAM NAGWANSHI SONG VICTIMS REGISTER

चुटकी भर सिंदूर की सुन लो कहानी...कविता -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
चुटकी भर सिंदूर की सुन लो कहानी-
सारे रिश्ते नाते तोड़कर कहते अपनी कहानी-
रंग लाल दिल की काला-
अपनों से कितना दूर कर डाला-
बस रह जाता एक ही रिश्ता जो होता-
सबसे घटिया सबसे सस्ता-
जन्म जन्मान्तर से चले आ रहा...

Posted on: Dec 25, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

मोहे लेले के निशजनी मोरा मनवा...विवाह गीत -

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक विवाह गीत सुना रहे है:
मोहे लेले के निशजनी मोरा मनवा-
पवनवा रागों ये वो पवनवा रागों-
सिया के सजनवा रागों-
राजा दशरत के दुलरवा-
अखियन में काजर काली-
होटवा में पान की लाली...

Posted on: Dec 25, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना...प्रार्थना गीत -

ग्राम-ताराडाँड़, पोस्ट-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पंचवटी एक प्रार्थना गीत सुना रही हैं :
इतनी शक्ति हमें देना दाता, मनका विश्वास कमजोर हो ना – हम चलें नेक रस्ते पे हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना – दूर अज्ञान के हो अँधेरे तू हमें ज्ञान की रौशनी दे – हर बुराई से बचके रहें हम जीतनी भी दे भली ज़िन्दगी दे – बैर हो ना किसीका किसीसे भावना मन में बदले की हो ना – हम न सोचें हमें क्या मिला है हम ये सोचें क्या किया है अर्पण – फूल खुशियों के बांटे सभी को सबका जीवन ही बन जाए मधुबन – अपनी करुणा को जल तू बहा के कर दे पावन हर एक मन का कोना...

Posted on: Dec 25, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

भजन करो हरि नाम के मोर भईया...भजन -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भजन सुना रहे हैं :
भजन करो हरि नाम के मोर भईया – पैसा लगे ना रूपया लागे कौड़ी लागे ना दाम – साधू के तै संघत कर ले रामनाम नही गाए – तोला कौन बताही रास्ता विरोही तै अगोर तो ले ले – भजन करो हरि नाम के मोर भईया...

Posted on: Dec 25, 2017. Tags: LALLU KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »