किताबें कुछ कहना चाहती है, तुमारे सांथ रहना चाहती है...कविता -

बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं :
किताबें कुछ कहना चाहती है, तुम्हारे सांथ रहना चाहती है – किताबो में रॉकेट का राज है किताबो में साइंस की आवाज है – किताबो में कितना बड़ा संसार है, किताबो में ज्ञान का भण्डार है – किताबो में सबका राज है किताबो में सबका का ज्ञान है – दुनियां के इंसानो को आज को काम की एक एहसास की हर पल की – किताबे कुछ कहना चाहती है, पढने वालों के सांथ रहना चाहती है...

Posted on: Dec 13, 2017. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : किसान के पशुधन का मैदा और अपामार से उपचार -

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बोल रहे है कि हमारा जो पशुधन गाय, बैल, भैस है उनके लिए ऐसे बहुत सारे वन औषधि है जिनके माध्यम से हम लोग उपचार करते है यह उपचार का सहज माध्यम है. भैस के कंधे में जब सूजन आ जाता है तो मैदा जिसको बेसन कहते है उसकी छाल को कूटकर गरम कर उसमे लेप करने से उसका सूजन ठीक होता है और किसी भी प्रकार का घाव बन जाता है गाय में हो या बैल में हो उसके लिए सबसे अच्छा उपचार है जिसको हम साधारण भाषा में गोड्साठ और जिसको हिन्दी में अपामार्ग कहते हैं उसके जड़ तना पेड़ को उसके गले में बाँध देना है और तीन दिन तक उसको स्पर्श नहीं करना है निश्चित ही आराम और लाभ मिलेगा. राजेन्द्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Dec 13, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती...देशभक्ति गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से रेवालाल केवट एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
मेरे देश की धरती सोना उगले-उगले
हीरे मोती मेरे देश की धरती-
बैलों के गले में जब घुंघरू जीवन का राग सुनाते हैं-
ग़म कोस दूर हो जाता है खुशियों के कंवल मुस्काते हैं-
सुनके रहट की आवाज़ें यूँ लगे कहीं शहनाई बजे-
आते ही मस्त बहारों के दुल्हन की तरह हर खेत सजे-
मेरे देश की धरती सोना उगले-उगले हीरे मोती...

Posted on: Dec 13, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में बिजली नहीं है, आवेदन देते हैं तो सिर्फ आश्वासन मिलता है कृपया हमारी मदद करे...

ग्राम-ढाडकरवा (मुवारीपारा), पोस्ट-देवकी, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेन्द्र कुमार बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली लगवाने के लिए उन्होंने ग्राम सुराज में आवेदन दिया था तो बोले थे कि एक से डेढ़ महीने के अन्दर लग जायेगा लेकिन इंतजार करते करते नहीं लगा तो उन्होंने फिर से सूरजपुर जनदर्शन में आवेदन दिया तो उन्होंने भी एक से डेढ़ माह के अंदर लग जायेगा बोले थे लेकिन अभी 3-4 माह हो गए अभी तक नहीं लगा इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर बिजली लगवाने में मदद करें : सचिव@9294796029, सरपंच@8458854495, बिजली अधिकारी@8120047650. सुरेन्द्र कुमार@8223935637.

Posted on: Dec 13, 2017. Tags: SONG SURENDRA KUMAR VICTIMS REGISTER

आई ऋतु जब बसंत की, तन मन सब खिल उठा...कविता-

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं :
आई ऋतू जब बसंत की तन मन सब खिल उठा – तरु-तरु, डाली-डाली, अंग-अंग महक उठा – आई ऋतू जब बसंत की कोयल छिपकर आमो के पत्तो में – मनहोर गजल सी कूकती सबके मृदुल ह्रदय को छू गई – प्रकृति ने सिंगार है किया आज रंग बिरंगे महकते फूलो से – सामने पड़े है मोर किसानो में है उत्साह का शोर – मिल गया श्रम का मोल होली धुरेड़ी में सब मग्न हुए...

Posted on: Dec 13, 2017. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »